देवास के दो हॉस्पिटल पर गिरी गाज
निगम ने किया दोनो हॉस्पिटल के कार्यालयों को सील
देवास।मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के हमीदिया अस्पताल परिसर के कमला नेहरु अस्पताल में हुए हादसे के बाद सरकार ने अस्पतालों को लेकर नियम और कड़े कर दिए थे। शासकीय और गैर शासकीय अस्पतालों का फायर सेफ्टी आडिट कराया जाएगा सुनिश्चित किया था।उसी प्रक्रिया का पालन करते हुए नगर निगम आयुक्त विशाल सिंह चौहान के निर्देशन में शासन निर्देशानुसार बगैर फायर एनओसी के शपथ पत्र दिए चल रहे अस्पतालों में अपेक्स हॉस्पिटल एवं रोशनी हॉस्पिटल के कार्यालयों को निगम की टीम द्वारा सील किया गया। निगम द्वारा पूर्व में शासन निर्देश के पालन में फायर एनओसी नगर निगम से लिए जाना होती है इस हेतु सभी अस्पतालों को सूचित किया गया था। फायर एनओसी के शपथ पत्र निगम में प्रस्तुत किया जाना अनिवार्य है। आयुक्त विशाल सिंह चौहान ने सभी अस्पतालों एवं बड़े पब्लिक प्लेस माल प्रतिष्ठानों से अपील की है वे फायर एनओसी की स्वीकृति लेकर शपथ पत्र प्रस्तुत करें।
टिप्पणियाँ