तेज बारिश,उत्साह,उमंग और जोश भरे वातावरण के बीच सम्पन्न हुआ स्वतंत्रता दिवस समारोह

प्रभारी मंत्री श्रीमती सिंधिया ने ध्वजारोहण कर सलामी ली

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति,पुरस्कार वितरण सहित उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारी हुए सम्मानित

देवास। आजादी के इस जोश को भला तेज बारिश कैसे कम कर सकती थी।जैसे-जैसे बारिश की बूंदे तेज गति से जमी पर गिर रही थी,वैसे-वैसे परेड ग्राउंड पर उपस्थित प्रत्येक व्यक्ति का जोश बढ़ रहा था। इस अमृत बूंदो ने आजादी के अमृत महोत्‍सव में चार चांद लगा दिए। जिले में 75वां स्‍वतंत्रता दिवस पूरे हर्षोल्लास एवं गरिमा के साथ मनाया गया। जिला मुख्यालय पर पुलिस परेड ग्राउण्ड पर आयोजित मुख्य समारोह में जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने ध्वजारोहण कर सलामी ली, जिप्सी पर सवार होकर परेड का निरीक्षण किया।इस दौरान कलेक्‍टर चन्‍द्रमौली शुक्‍ला, पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह भी जिप्सी में सवार थे। परेड निरीक्षण कर श्रीमती सिंधिया ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन किया।

परेड कमांडर जगदीश पाटिल के नेतृत्व में तेज बारिश में हुए आकर्षक मार्च पास्ट ने पूरे परेड ग्राउंड में जोश भर दिया। कार्यक्रम में प्रधान जिला न्यायाधीश प्रभात कुमार मिश्रा न्‍यायाधीशगण,शहर की प्रथम नागरिक महापौर गीता अग्रवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव खण्‍डेलवाल,महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल सहित अन्‍य जनप्रतिनिधि, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रकाश सिंह चौहान, अपर कलेक्‍टर महेन्‍द्र सिंह कवचे, एएसपी मंजीत सिंह चावला, नगर निगम कमिश्‍नर विशाल सिंह चौहान, एसएडीएम शोभाराम सोलंकी,  प्रदीप सोनी, त्रिलोचन गौड़,  प्रिया वर्मा,अभिषेक सिंह, डिप्‍टी कलेक्‍टर शिवानी तरेटिया, प्रियंका मिमरोट, सीएसपी विवेक सिंह चौहान, डीएसपी ट्राफिक किरण शर्मा, जिला अधिकारीगण, पुलिस अधिकारी, कर्मचारीगण, पत्रकारगणों के अलावा गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।




----इन्हें मिला पुरस्कार----


-जिला महिला पुलिस बल को मिला प्रथम पुरस्‍कार

शस्‍त्र सहित परेड में जिला महिला पुलिस बल देवास को प्रथम, सीआईएसएफ देवास को द्वितीय, एसएफ बटालियन उज्‍जैन को तृतीय तथा नगर सेवा बैंड को प्रोत्‍साहन पुरस्कार मिला।

-के.पी. कॉलेज देवास को मिला प्रथम पुरस्‍कार

शस्‍त्र रहित परेड में के.पी. कॉलेज देवास को प्रथम, नारायण विद्या मंदिर क्रमांक एक को द्वितीय, चिमाना बाई स्‍कूल को तृतीय पुरस्कार मिला।

-उत्‍कृष्‍ट स्‍कूल देवास को मिला प्रथम पुरस्‍कार

सांस्‍कृतिक कार्यक्रम में उत्‍कृष्‍ट स्‍कूल देवास को प्रथम, चिमना बाई स्‍कूल को द्वितीय, नारायण विद्या मंदिर क्रमांक एक को तृतीय पुरस्कार मिला। मुख्य समारोह में सुश्री आयुषी चौहान तलवार बाजी के लिए पुरस्‍कृत किया गया।


-अधिकारी/कर्मचारी हुए सम्मानित

मुख्य समारोह में प्रतिभावान तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया। स्‍वतंत्रता दिवस पर जिले में विकासखण्‍ड, तहसील, नगर परिषद तथा ग्राम पंचायत स्‍तर पर भी कार्यक्रम आयोजित हुए। जिसमें जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।

कार्यक्रम संचालक को मिला पुरस्कार

कोई भी आयोजन/कार्यक्रम बिना बेहतर संचालन के सफल नहीं होता है।इसी को ध्यान में रखते हुए बेहतर/उम्दा/शानदार/जानदार रूप में कार्यक्रम का संचालन करने के लिए वरिष्ठ पत्रकार अरविंद त्रिवेदी को पुरस्कृत किया गया।

दर्शक दीर्घा में रही भीड़

बारिश ने जैसे पूरे परेड ग्राउंड का नजारा ही बदल दिया। दर्शक दीर्घा में बैठने वाले प्रत्येक बच्चे,बूढ़े और जवान में कार्यक्रमों को लेकर एक अलग ही जोश दिखाई दे रहा था। इस जोश को तेज बारिश भी कम नहीं कर सकी, दीर्घा में बैठे हर व्यक्ति ने भारत माता की जय,वंदे मातरम, जय हिंद के जय घोष लगाते रहे।इसी जोश से ओतप्रोत होकर परेड ग्राउंड में उपस्थित सभी परेड दल,छात्रों का जोश और बढ गया। इस तेज बारिश के बीच भी स्वतंत्रता दिवस का यह गरिमामय कार्यक्रम उत्साह,उमंग और जोश भरे वातावरण में संपन्न हुआ।



टिप्पणियाँ

तापमान

+29
°
C
+30°
+24°
Dewas
Saturday, 24
Sunday
+31° +24°
Monday
+27° +23°
Tuesday
+25° +23°
Wednesday
+27° +23°
Thursday
+24° +23°
Friday
+29° +23°
See 7-Day Forecast

Cricket Score

Archive

संपर्क फ़ॉर्म

भेजें