हर्षिता का रग्बी नेशनल प्रतियोगिता में हुआ चयन,उड़ीसा में दिखाएगी अपने उत्कृष्ठ खेल का प्रदर्शन

देवास।मध्य प्रदेश रग्बी फूटबॉल एसोसिएशन के टेक्निकल डायरेक्टर और देवास जिला सचिव संदीप जाधव ने बताया की 4 से 10 मार्च 2024 तक भुवनेश्वर,उड़ीसा में आयोजित होने जा रही रग्बी 15s डिविजन 2 प्रतियोगिता में देवास जिले से हर्षिता कौशल का चयन हुआ है।कार्यक्रम आयोजित कर हर्षिता का मनोबल बढ़ाया गया और उसे प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन की शुभकामनाएं देते हुए रवानगी दी गयी।


इस अवसर पर मध्य प्रदेश रग्बी फुटबाल एसोसिएशन के सचिव और जिला अध्यक्ष अबरार अहमद शेख,मध्य प्रदेश पेंचक सिलाट के सचिव अभय श्रीवास,प्रेस क्लब के सचिव चेतन राठौड़,मध्य प्रदेश रोलर बास्केटबॉल के सचिव पावन यादव,मध्य प्रदेश स्केट्स खो के सचिव पावन पाटिल ने अपने शब्दों के माध्यम से हर्षिता का हौसला बढ़ाया और उसे शुभकामनाएं दी।

सैंडी एकेडमी के उपाध्यक्ष शैलेंद्र चंद्रवंशी, कोच और सदस्यगण सूरज वामनिया,राजवीर ठाकुर,धर्मेंद्र सिंह सोलंकी,देवराज सांगते, रश्मि ठाकुर,विशाल सिंह, आलोक सिंह,प्रियंका ठाकुर, शीतल चौधरी,हरिप्रिया यादव, तनिषा पांचाल,लखन योगी,आकाश चौहान,रोहित मालवी, गौरव मालवी,कुमकुम मालवी खिलाड़ी तनिषा राठौर सहित अन्य खिलाड़ी मौजूद रहे और बधाई दी। प्रियांशी कदम,उर्वशी मंडलोई, युवराज सिंह, रितिक मुकाती, ऋतुराज सिंह, सुमित शर्मा, उदय भावसार, निखिल सिंह, साक्षी चौहान, हार्दिक  आनंद बालोदिया, सुनील मालवीय, गोरेश्वरी राठौर, भावना गुर्जर आदि ने भी बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

टिप्पणियाँ

तापमान

+29
°
C
+30°
+24°
Dewas
Saturday, 24
Sunday
+31° +24°
Monday
+27° +23°
Tuesday
+25° +23°
Wednesday
+27° +23°
Thursday
+24° +23°
Friday
+29° +23°
See 7-Day Forecast

Cricket Score

Archive

संपर्क फ़ॉर्म

भेजें