राष्ट्रीय डांस चैम्पियनशिप में द सॉल डांस एकेडमी के बच्चों को मिले पदक
देवास। द सॉल डांस एकेडमी के बच्चों ने देवास में हुए राष्ट्रीय स्तरीय डांस चैंपियनशिप में धूम मचाई । चैम्पियनशिप में हर आयु के बालिकाओं एवं बालक ने 18 स्वर्ण एवम 1 रजत पदक जीते। एकल नृत्य में अरहम ओरा (रोबोटिक डांस) ओजस्व साहू (हिप हॉप डांस) वंशपाल सांगते (ब्रेकिंग डांस) दर्शन भाटिया (हिप हॉप डांस) वंशिस्का सांगते ( हिप हॉप डांस) अवनी विष्नानी (माइकल जैक्सन) तोषनी डागा (अर्बन डांस) भक्ति आहूजा (हिप हॉप डांस) वैष्नवी भंडारी (फ्रीस्टाईल डांस) खुशी कुमावत ( हिप हॉप डांस) ने स्वर्ण पदक हासिल किए, तो झनक खंडेलवाल (क्लासिकल डांस) ने रजत पदक हासिल किया। डुएट डांस में अनीता मिनामा और शिवानी भूरिया ने फ्रीस्टाईल डांस में स्वर्ण पदक हासिल किए तो ग्रुप डांस में अंडर 6 आयु वर्ग में मिष्टी राजपूत, सात्विक, अरनिवा वैद्य, काशवी गौतम, परनिका जोठे, और सानवी वर्मा ने स्वर्ण पदक हासिल कर देवास एवं मध्य प्रदेश का नाम रोशन किया।
द सॉल डांस एकेडमी के संचालक एवम कोरियोग्राफर रवि सिंह ने बताया कि द सॉल डांस एकेडमी पे सभी प्रकार के नृत्य कौशल सिखाए जाते हैं । इन बच्चों का चयन नेपाल में होने वाली डांस चैंपियनशिप में हुआ है। यह बच्चे पूरे साल भर कड़ी मेहनत करते हैं और डांस में देवास, मध्यप्रदेश एवं भारत का नाम रोशन करते आए हैं और आने वाले नेपाल में होने वाली डांस चैंपियनशिप में भी करेंगे। इस मौके पे डांस स्पोर्ट्स एसोसिशन ऑफ इंडिया के सह सचिव संदीप जाधव और मधयप्रदेश डांस स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अबरार अहमद शेख ने बच्चों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
टिप्पणियाँ