फ्लाइंग वील्ज के स्केटिंग खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए रवाना

देवास। फ्लाइइंग वील्ज स्केटिंग क्लब के कोच तन्मय मेहता,जॉइंट  सेक्रेट्री देवास जिला रोलर स्केटिंग संघ ने बताया की रोलर स्केट्स फेडरेशन ओफ इंडिया द्वारा आयोजित की जाने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता जो कि  मोहाली (चंडीगढ़) में 27 अप्रेल 2023 से लेकर 02 मई 2023 तक  आयोजित की गयी है क्लब के 12 बच्चों का चयन हुआ। जिसमें केडेट केटेगरी में शिवाय सोनी, रिद्धि शास्त्री, मोनांक सुरंगे, माहिका प्रजापति, नोमान अंसारी, दुरविश शिंदे, सी. अमोग़ा, सैम्यूल प्रसाद एवं जूनियर केटेगरी में आरुषि तोमर, शृष्टि पंडित, सुबीर सूर्यवंशी , यश सूर्यवंशी भाग लेंगे। इस अवसर पर क्लब पर किट वितरण का कार्यक्रम रखा गया जिसमें  प्राधिकरण अध्यक्ष राजेश यादव, राय सिंह सेंधव, विश्वामित्र अवार्डी सुदेश सांगते, हेमेंद्र निगम(काकू), जि़ला रोलर स्केट्स संघ अध्यक्ष प्रतीक शास्त्री, पार्षद प्रतिनिधि अजब सिंह ठाकुर, जिला रोलर स्केट्स सेक्रेटरी संदीप जाधव, सॉफ्ट टेनिस कोच गौरव कदम, पवन यादव, प्रीति पंवार एवं सभी अतिथियों ने बच्चों को किट वितरित कर उन्हें शुभकामनाए दी एवं उनका साहस बढ़ाया। क्लब की गल्स कोच किरण राठौड़ एवं टीम मैनेजर यशस्वी जोशी रहेंगी। सभी स्केटर्ज एवं कोचेज को आयुष बहरे, दीपक पटेल, उत्सव बारोड, रुद्राक्ष सिंह तोमर, अयान शिद्दकि, यश पटेल, अक्षत उमरावत ने बधाई दी।



टिप्पणियाँ

तापमान

+29
°
C
+30°
+24°
Dewas
Saturday, 24
Sunday
+31° +24°
Monday
+27° +23°
Tuesday
+25° +23°
Wednesday
+27° +23°
Thursday
+24° +23°
Friday
+29° +23°
See 7-Day Forecast

Cricket Score

Archive

संपर्क फ़ॉर्म

भेजें