राज्य स्तरीय साइकिलिंग प्रतियोगिता:देवास जिले के राइडर्स ने जीते पदक


साइकिलिंग गेम्स में लगातार बढ़ रहा है देवास का वर्चस्व-गुप्ता

देवास। देवास शहर लगातार खेलों के गढ़ के रूप में स्थापित हो रहा है।विभिन्न खेलो के साथ साइकिलिंग क्षेत्र के खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर देवास का वर्चस्व बड़ा रहे है उक्त विचार देवास जिला साइकिलिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष आशीष गुप्ता ने व्यक्त किये।

एसो.सचिव पवन यादव ने बताया कि जबलपुर में 14 से 15 अक्टूबर को राज्य स्तरीय साइकिलिंग प्रतियोगिता आयोजित की गयी थी। प्रतियोगिता में देवास जिले के चयनित राइडर्स में उम्दा प्रदर्शन किया।देवास जिले के खातेगांव निवासी राइडर अनिरुद्ध अयन्यास ने साइकिलिंग ट्रैक पर टाइम ट्रायल प्रतियोगिता में अंडर-23 में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल हासिल किया। शहर की राइडर जया यादव ने अंडर-14 में द्वितीय स्थान प्राप्त कर सिल्वर मेडल हासिल किया व अन्य राइडर्स ने भी बेहतर प्रदर्शन किया। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदेश से लगभग सभी जिले से साइकिलिस्ट वहां भाग लेने के लिए पहुंचे थे। देवास जिले का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा व भविष्य में यह प्रयास रहेगा की देवास जिले के राइडर्स और ज्यादा पदक हासिल करें व जिले का नाम रोशन करें।चयनित विजेता अब केरल में होने वाले नेशनल चैंपियनशिप में भाग लेंगे।

शहर आगमन पर हुआ स्वागत

राइडर्स के शहर आगमन पर अध्यक्ष आशीष गुप्ता,उपाध्यक्ष अभिषेक लाठी ने माला पहनाकर स्वागत कर बधाई दी।इस अवसर पर पत्रकार चेतन राठौड़ सहित खेलप्रेमियों व अभिभावकगण ने भी अपनी और से शुभकामनाएं दी।



टिप्पणियाँ

तापमान

+29
°
C
+30°
+24°
Dewas
Saturday, 24
Sunday
+31° +24°
Monday
+27° +23°
Tuesday
+25° +23°
Wednesday
+27° +23°
Thursday
+24° +23°
Friday
+29° +23°
See 7-Day Forecast

Cricket Score

Archive

संपर्क फ़ॉर्म

भेजें