एडवोकेट हाड़ा राष्ट्रीय सचिव मनोनीत
देवास। हिंदू हित और धर्म रक्षा के लिए कृत संकल्पित राष्ट्रीय हिंदू युवा वाहिनी द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष रजत छाबड़ा की सहमति और महंत नृत्य गोपाल दास जी महाराज अयोध्या, योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश, राजनाथ सिंह रक्षा मंत्री, मोहन यादव मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश, शिवराज सिंह चौहान पूर्व मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश की अनुशंसा से एडवोकेट रणजीत हाड़ा को राष्ट्रीय हिंदु युवा वाहिनी का राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किया। श्री रणजीत हाड़ा के मनोनयन पर वाहिनी के राष्ट्रीय संरक्षक महंत जयरामदास जी महाराज, पंचगिरी जी महाराज, महामंडलेश्वर रामेश्वर दास जी महाराज, राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ रक्षा प्रकोष्ठ रवि सांगते भय्या, राष्ट्रीय संगठन मंत्री शमशेर , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अरुण त्यागी और समस्त राष्ट्रीय, प्रादेशिक और जिला इकाइयों ने के द्वारा बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
टिप्पणियाँ