प्रेस क्लब देवास में निर्विरोध निर्वाचन,सभी पदाधिकारी सर्वसम्मति से चुने गए
देवास-एक सकारात्मक संदेश के साथ प्रेस क्लब देवास के निर्वाचन की प्रक्रिया सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। इस बार, वरिष्ठ सदस्यों की सक्रिय भागीदारी के चलते निर्विरोध निर्वाचन किया गया, जिससे सभी पदों पर निर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा की गई।
पिछले 15 वर्षों में चुनावी प्रक्रिया के दौरान सदस्यों के मन में कुछ असंतोष रहा था, लेकिन इस बार वरिष्ठ सदस्यों ने आपसी चर्चा के बाद निर्विरोध चुनाव कराने का निर्णय लिया। चुनावी प्रक्रिया का संचालन निर्वाचन अधिकारी अधिवक्ता मनोज हेतावल, सहायक निर्वाचन अधिकारी अधिवक्ता जीवन सिंह कराड़ा और राकेश शर्मा की देखरेख में हुआ।
निर्वाचित पदाधिकारी-
- अध्यक्ष:ललित शर्मा
- उपाध्यक्ष:खुमान सिंह बैस,शकील खान
- सचिव:शेखर कौशल
- कोषाध्यक्ष:सिद्धार्थ मोदी
- संयुक्त सचिव:अशोक पटेल
- कार्यकारिणी सदस्य:चेतन राठौड़,अरुण परमार
निर्वाचन अधिकारी ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र सौंपे। साथ ही विशेष आमंत्रित सदस्यों की भी घोषणा की गई जिनमें राजेन्द्र चौरसिया, राजेश पाठक, शैलेन्द्र अडावदिया, खूबचन्द मनवानी, विजेंद्र उपाध्याय और जितेंद्र शर्मा शामिल हैं।
नव निर्वाचित पदाधिकारी खेडापति मंदिर में आशीर्वाद लेने पहुंचे और वहाँ से विजयी जुलूस निकाला। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर पदाधिकारियों और सदस्यों का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया।
इस सफल निर्वाचन प्रक्रिया में क्लब के वरिष्ठ मार्गदर्शकों अनिलराज सिंह सिकरवार विनोद जैन,दिलीप मिश्रा, तरुण मेहता, श्रीकांत उपाध्याय और अतुल बागलीकर का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस अवसर पर क्लब के मुन्ना वारसी, सुरेश जयसवाल,आनंद सिंह ठाकुर, असलम खान, डॉ अनिल जोशी, राजेश मालवीय, नितिन गुप्ता, अरविंद चौकसे, मयूर व्यास, अमित व्यास, मुर्तुजा सैफी, रोहित उपाध्याय, अमित बागलीकर, प्रिंस बैरागी, नागेन्द्र सिंह, धर्मेंद्र पिपलोदिया, रईस कुरैशी, धीरज सेन, पिन्ना सिंह पंजाबी सहित अन्य कई पत्रकार साथी उपस्थित रहे,जिन्होंने इस सफल निर्वाचन की सराहना की।
टिप्पणियाँ