सहकारी संस्थाओं के खिलाफ बड़ी कार्यवाही

जिले में वर्षो से बन्द पड़ी संस्थाओं के पंजीयन होगे निरस्त

देवास।उप आयुक्त सहकारिता देवास ने बताया कि देवास जिले में बरसों से बन्द पड़ी सहकारी संस्थाओं के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की जा रही है। जिन संस्थाओं के संचालन करने के लिए सहकारिता विभाग ने परिसमापक नियुक्त किये गये थे तथा परिसमापकों द्वारा लम्बे समय से प्रयास करने बाद भी संस्थाओं को कार्यशीलता में लाने के लिए कोई कार्यवाही नहीं की है उन संस्थाओं के पंजीयन निरस्त करने का निर्णय उप पंजीयक द्वारा लिया गया।

उपायुक्त सहकारिता जिला देवास ने बताया कि निकट भविष्य में इन सभी संस्थाओं के पंजीयन निरस्त होगें, इस संबंध में यदि कोई आपत्ति हो तो उपायुक्त सहकारिता जिला देवास कार्यालय, संबंधित परिसमापक के समक्ष दर्ज कराई जा सकती है। गजट नोटिफिकेशन सदस्यों को सूचना इत्यादि कार्यवाही पूर्ण की गयी है।    

-पंजीयन निरस्त होने वाली संस्थाएं..

जिन संस्थाओं के पंजीयन निरस्त होने हैं उनमें दुग्ध उत्पादक सहकारी संस्था मर्या पत्थर गुराड़िया, डेहरिया, दतोत्तर, कालूखेड़ी, बरोठा, पोलायजागीर, पटलावदा, भटासा, घटियाभाना, पोटला, सामगीकैलोद, तुमडावदा, सादीपुरा, किशनगढ़, धतुरियाराव, चिल्खी, पाडल्यामोहबा, अम्बेडकरमहिलापिपलरावा, सुरानी, ओढनी, कण्डिया, सादीखेड़ा, मेलपिपल्या, बावड़ीखेड़ा, कुस्मानिया, मोरूखेडी, बरबईखेड़ा, जियागांव, रहमानपुरा, बेड़गांव, जानसूर, नरसिंहपुरा, कनाड़, दीपगांव, सिराल्याखुर्द, बेहड़ी, बण्डी, पिपलकोट, धायली, बांगर, उदयनगर, न्यू आदर्श प्राथमिक उपभोक्ता सहकारी भण्डार मर्या देवास, मां चामुण्डेश्वरी महिला भण्डार देवास, स्वागत भण्डार देवास, पण्डित दीनदयाल भण्डार देवास, बीज उत्पादक सहकारी संस्था मर्या बिजवाड, मां उमिया बीज भमोरी, रतन बीज रतनखेड़ी, श्रीराम सामगी महक बीज पुआडल्या, श्रृद्धा सोनकच्छ, गजानन्द बांगरदा, मुस्कान खारपा, जय बलराम बीज नामनपुर, स्टील ट्यूब सहकारी संस्था मर्या देवास, एस एण्ड गियर्स देवास, गजरा विव्हेल देवास, कुलदीप देवास, केवल ऑपरेटर देवास, सांई लक्ष्मी देवास, एस कुमार सिनफेक्स देवास, एम पी देवास, शिक्षक कन्नौद, एस जी देवास, सिद्धी विनायक देवास, हुमा देवास, जनसहयोग देवास, महर्षि गौतम देवास, नवजागृति देवास शुभलक्ष्मी महिला देवास, चामुण्डा परिवहन सहकारी संस्था मर्या देवास, नवाज देवास, वीर बजरंग यातायात टोककला, मां शारदा यातायात देवास, चिंगारी परिवहन देवास, गरिमा प्लास्टिक औद्योगिक देवास, चामुण्डा फलसाग सब्जी भौरासा, नयन फल साग सब्जी हाटपिपल्या, महाकाल फल साग सब्जी हाटपिपल्या, देवश्री फल साग सब्जी मुरम्या, दीनदयाल अन्त्योदय बहुउद्देशीय खजूरियाकंका, नीराताड़ देवास, जनविकास समूह महिगांव, अन्‍त्‍यवसायी रेल खदान देवमुण्डला, हाथकरघा देवास, आदिवासी सामूहिक कृषि क्षिप्रा सामूहिक कृषि शुक्रवास- 01, 02, आदिवासी सामूहिक कृषि पर्वतपुरा, सामूहिक कृषि नीमपड़ाव, इकलेरा, जनोलीबुजुर्ग, नरेन्द्रदेव सामूहिक भौंरासा शामिल है।

टिप्पणियाँ

तापमान

+29
°
C
+30°
+24°
Dewas
Saturday, 24
Sunday
+31° +24°
Monday
+27° +23°
Tuesday
+25° +23°
Wednesday
+27° +23°
Thursday
+24° +23°
Friday
+29° +23°
See 7-Day Forecast

Cricket Score

Archive

संपर्क फ़ॉर्म

भेजें