रिवॉल्वर, मारपीट और तोड़फोड़
वायरल वीडियो के बाद पुलिस का एक्शन, ट्रक 3 आरोपी गिरफ्तार
देवास।थाना सतवास क्षेत्रांतर्गत ट्रक में तोड़फोड़ की घटना से संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के उपरांत देवास पुलिस द्वारा मामले का तत्काल संज्ञान लिया गया। पुलिस अधीक्षक देवास श्री पुनीत गेहलोद के निर्देशन में प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना सतवास पर मारपीट, अवैध वसूली, बलवा एवं तोड़फोड़ सहित विभिन्न धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर त्वरित कार्रवाई प्रारंभ की गई।प्रकरण में थाना सतवास पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों का विवरण निम्नानुसार है-
- देवेन्द्र सतवास।
- जितेन्द्र सतवास।
- मोहित कांटाफोड़।
घटना में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान कर शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस की अलग-अलग टीमें लगातार संभावित स्थानों पर दबिश दे रही हैं।

टिप्पणियाँ