जमीन पर बैठे कलेक्टर और एसपी,बच्चों से किया आत्मीय संवाद, पढ़ाया पाठ

देवास। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत सोनकच्छ क्षेत्र के भ्रमण के दौरान कलेक्टर ऋतुराज सिंह और पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद का सहज और आत्मीय अंदाज देखने को मिला। प्राथमिक स्कूल कोठड़ा के निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारी बच्चों के बीच जमीन पर बैठ गए। उन्होंने विद्यार्थियों से बातचीत की,उनकी पढ़ाई की जानकारी ली और उनका उत्साहवर्धन किया। कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने बच्चों को पढ़ाया तथा सामान्य ज्ञान से जुड़े सवाल भी पूछे।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर और एसपी ने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्थाओं, विद्यार्थियों की उपस्थिति तथा शिक्षण कार्य का जायजा लिया। अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नियमित उपस्थिति और बेहतर शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

दोनों अधिकारियों ने बाल वाटिका का भी निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं, स्वच्छता और सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की तथा आवश्यक सुधार के निर्देश दिए।मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत कलेक्टर ऋतुराज सिंह और पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद ने सोनकच्छ क्षेत्र के अन्य शासकीय संस्थानों का भी निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। स्कूल में बच्चों के बीच जमीन पर बैठकर किया गया उनका आत्मीय संवाद पूरे दौरे का प्रमुख आकर्षण रहा।

टिप्पणियाँ

तापमान

+29
°
C
+30°
+24°
Dewas
Saturday, 24
Sunday
+31° +24°
Monday
+27° +23°
Tuesday
+25° +23°
Wednesday
+27° +23°
Thursday
+24° +23°
Friday
+29° +23°
See 7-Day Forecast

Cricket Score

Archive

संपर्क फ़ॉर्म

भेजें