शहर की फिजा बिगाड़ने वाले काजी को सत्ता का संवरक्षण-बांगर

देवास। शहर काजी की गिरफ्तारी को लेकर अब पूर्व पार्षद व समाजसेवी दिलीप बांगर ने मोर्चा खोल दिया है।प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बांगर ने आरोप लगाते हुए कहा कि-


साम्प्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने का प्रयास करने वाले जो पूर्व में विभिन्न घटनाओं में लिप्त रहा है। उस पर गंभीर से गंभीर मुकदमा कायम होने के उपरांत भी पुलिस द्वारा गिरफ्तार न करना पुलिस विभाग की घोर निष्क्रियता का ज्वलंत उदाहरण है। क्या शहर काजी अबुल कलाम को राजनैतिक संवरक्षण के कारण नही पकड़ा जा रहा हे। सत्ताधीश नेताओं के वरदहस्त के चलते उक्त शहर काजी को 15 जनवरी 2016 को पेट्रोल बम के साथ पुलिस ने पकड़ा था। साथ ही पुलिस ने उसके विरूद्ध हत्या का प्रयास बलवा, पथराव करने की नामजद एफआईआर देवास पुलिस ने दर्ज की थी। उस समय भी पुलिस ने इसे खुल्ला छोड़ दिया था।

वर्तमान में सिल्वर कॉलोनी क्षेत्र की घटना को लेकर काजी के समर्थन में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नेता औद्योगिक क्षेत्र पुलिस थाने पर सीएसपी से बहस करते हुए वीडियो में दिखाई दे रहे है तो वही उक्त काजी प्रदेश के मुखिया से भाजपा नेता के साथ आत्मीयता से भेंट करते फोटो में दिखाई दे रहे है। इससे ऐसा प्रतित होता है कि शहर की फिजा बिगाड़ने वाले काजी को सत्ता का संवरक्षण प्राप्त है। भाजपा हिंदुत्व विचारधारा के अंतर्गत अगर कार्य करती है तो उन्हे चाहिए कि काजी के समर्थन में थाने पर पहुंचे अल्पसंख्यक नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखावे एवं उक्त अपराधी को शीघ्र गिरफ्तार की मांग करे।

गिरफ्तारी की चारो और चर्चा-
प्रकरण ने शहर काजी पर धारा 307 व 25 आम्स एक्ट की धारा बढ़ते ही गिरफ्तारी की मांग और चर्चा को लेकर चौराहे पर चर्चा का माहौल है।वही सूत्र का कहना है कि काजी सोमवार को अग्रीम जमानत के लिए प्रयास कर सकते है वही रविवार शाम तक प्रकरण को कोई गिरफ्तारी नही हो पाई है जिसको लेकर चर्चा का बाजार गर्म है।
खबर में जारी फ़ोटो सुर्खियों में-
बांगर द्वारा प्रेस विज्ञति में जो फ़ोटो जारी किया गया है वो अब चर्चाओं का केंद्र बना हुआ है।सत्ता से लेकर विपक्ष में चर्चाएं जोरो पर,बांगर भाजपा के वरिष्ठ नेता रह चुके है लेकिन अभी पार्टी से निष्कासित है।बहरहाल बांगर द्वारा खुल कर विरोध करने को लेकर अब चर्चा का बाजार गर्म हो गया है।

टिप्पणियाँ

तापमान

+29
°
C
+30°
+24°
Dewas
Saturday, 24
Sunday
+31° +24°
Monday
+27° +23°
Tuesday
+25° +23°
Wednesday
+27° +23°
Thursday
+24° +23°
Friday
+29° +23°
See 7-Day Forecast

Cricket Score

Archive

संपर्क फ़ॉर्म

भेजें