पुलिसकर्मियों ने शहीदों की आत्मशांति हेतु किया विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ
देवास। सोलह श्राद्ध पक्ष प्रारंभ हो चुके हैं। शहर के मंडूक पुष्कर धरनास्थल पर वीर शहीदों की आत्मशांति के लिए विष्णु सहस्त्रनाम पाठ का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन के दूसरे दिन शनिवार को शहीदों की आत्मशांति के लिए पुलिस विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने शहीदों को याद कर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्री विष्णुसहस्रनाम पाठ किया। पाठ के बाद राष्ट्रगान गाकर भारत माता की जय के नारे लगाए। आयोजन के दौरान एएसपी जयवीर सिंह भदौरिया ने कहा ये बड़ा ही पवित्र विचार देवास में स्थापित किया गया हैं। साथ ही विष्णु सहस्रनाम पाठ का वाचन किया गया। संयोजक दीपक नाइक ने बताया श्राद्ध पक्ष में 16 दिनों तक प्रतिदिन शाम 5 बजे से 6 बजे तक विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ किया जाएगा। आरआई रंजीत ठाकुर, टीआई दीपक यादव, टीआई अमित सोलंकी पुलिस विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, सेवानिवृत्त कर्मचारी उपस्थित थे।
टिप्पणियाँ