क्या जनता को आशीर्वाद देने के लिए निकाली जा रही है जनआशीर्वाद यात्रा
देवास। विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा और कांग्रेस अपने-अपने स्तर से जनता के बीच पहुंचने का प्रयास कर रही है। बात की जाए भाजपा की तो जनआशीर्वाद यात्रा के माध्यम से जनता के बीच पहुंचकर भाजपा अपनी उपलब्धियां को गिना रही है।
वही पार्टी के ही एक विधायक ने इस यात्रा का अर्थ ही बदल कर रख दिया है। देवास जिले की बागली विधानसभा सीट से भाजपा विधायक पहाड़ सिंह कन्नौजे ने इस यात्रा को जनता को आशीर्वाद देने की यात्रा बताया औ इस यात्रा का पूरा अर्थ ही बदल दिया। विधायक के रिकॉर्ड वीडियो को विपक्ष तेजी से वायरल कर रहा है। हम इस वीडियो के स्थान व समय की पुष्टि नही करते है लेकिन अब देखना यह है कि विधायक का यह वीडियो चुनाव को कितना प्रभावित करता है।
सुने क्या कहा विधायक ने-
टिप्पणियाँ