81 फीट ऊंचे टावर से गूंजेगी रामधुन
देवास।सोशल मीडिया पर नगर परिषद हाटपीपल्या में हुए एक हाईमास्ट की चर्चा चारो और हो रही है।बताया गया कि नगर परिषद द्वारा नगर के सौन्दर्यीकरण के तहत बजरंग चौराहे पर हाईमास्ट लगाया गया है इस हाईमास्ट से बजरंग बली मंदिर के आसपास का क्षेत्र दुधिया रोशनी से रोशन हो रहा है। नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि अरूण राठौर ने बताया कि विधायक मनोज चौधरी के मार्गदर्शन एवं सहयोग से नगर के सौंदर्यीकरण की दिशा में कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में बजरंग चौराहे पर करीब 81 फीट ऊंचा टावर स्थापित किया गया है। जिसे राम टावर नाम दिया गया है। जिस पर साउंड सिस्टम लगाया गया है। सुबह शाम उक्त टावर से सुमधुर आवाज में रामधुन बजेगी तथा हनुमान चालीसा का पाठ की सुनाया जाएगा। नगर परिषद की नागरिकों के लिए आवश्यक सूचनाओं का प्रसारण भी किया जाएगा।
टिप्पणियाँ