कमलनाथ सरकार के पास विकास के लिए पैसा नहीं था,लेकिन करोड़ो रूपये के समारोह आयोजित कर अभिनेत्री की कमर में हाथ डालकर फोटो खिंचा रहे थे कमलनाथ-मंत्री कमल पटेल

देवास।विधानसभा चुनाव की तैयारी में जी जान से जुटी भाजपा के वरिष्ठ नेता विभिन्न जिलों का दौरा कर अपनी सरकार का गुणगान कर रहे हैं। 23 सितंबर को मंत्री कमल पटेल भाजपा कार्यालय पहुंचे और आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि-

आज देश में कहीं भी महिला सशक्तिकरण की बात है तो पहले केंद्र की मोदी सरकार लोगों को याद आती है तो उसके बाद मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार का नाम आता है। भाजपा सरकार ने अपने लक्ष्यों में महिला सशक्तिकरण को हमेशा से ही प्राथमिकता दी है। 27 साल से लटके इस अधिनियम को राज्य सभा में सर्वसम्मति से पास कराना यह दर्शाता है कि मोदी सरकार की नीतियों को विपक्ष भी पसंद करता है। देश के निर्माण में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के क्रम में भाजपा सरकार का यह सार्थक कदम है।आज लाड़ली बहना, लाड़ली लक्ष्मी योजनाएं प्रदेश की महिलाओं के विकास का आधार बन रही है। भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा की शुरूआत चित्रकूट से 3 सितंबर से हुई थी। चित्रकूट हमारे आराध्य प्रभु श्रीराम से जुड़ा हुआ है। सनातन के सम्मान और विरासत के उत्थान का जो बीड़ा भाजपा सरकार ने उठाया है उसे पूरा करने के लिए प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद हमारे साथ है।

कमलनाथ पर बोला हमला-

पटेल ने कहा कि कमलनाथ ने अपने ग्रामीण क्षेत्र का इन साढे तीन सालों में आज तक दौरा नहीं किया। हमने तो वहां पर यह तक घोषणा करवा दी है कि जो भी व्यक्ति उनके साथ दौरे के फोटो दिखाएंगे हम उसे नगद राशि देंगे। हमारी घोषणा के बाद भी एक माह होने को आए लेकिन कोई भी व्यक्ति नहीं आया है। इनकी मानसिकता के चलते इन्होंने जनाधार खो दिया है। कमलनाथ जानते हैं कि अब कांग्रेस का सफाया होना है। कांग्रेस के साथ जनता का समर्थन नहीं है और उनके कार्यकर्ताओं का भी समर्थन नहीं है अब कुछ ही लोग कांग्रेस में बचें हैं। 

विधानसभा चुनाव के बाद विपक्ष के नेता बनने लायक भी नहीं बचेगी कांग्रेस,15 महीने की कांग्रेस सरकार के बारे में बताया और आईफा अवार्ड का जिक्र करते हुए कहा कि 700 करोड़ का कार्यक्रम आयोजित कर अभिनेत्री जैकलीन की कमर में हाथ डालकर फोटो खींच रहे थे कमलनाथ और भी कई मुद्दों पर कांग्रेस को घेरा।

पत्रकार वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, देविप्रा अध्यक्ष राजेश यादव सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी धर्मेन्द्र चौधरी व सह जिला मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार ने दी।

क्या कहा मंत्री पटेल ने देखे वीडियो-



टिप्पणियाँ

तापमान

+29
°
C
+30°
+24°
Dewas
Saturday, 24
Sunday
+31° +24°
Monday
+27° +23°
Tuesday
+25° +23°
Wednesday
+27° +23°
Thursday
+24° +23°
Friday
+29° +23°
See 7-Day Forecast

Cricket Score

Archive

संपर्क फ़ॉर्म

भेजें