स्केट्स खो एवं स्पीड स्केटिंग प्रतियोगिता


देवास के खिलाड़ियों ने रचा इतिहास,जीते स्वर्ण व रजत पदक

देवास। एक बार फिर देवास के खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में इतिहास रचा है।लगातार खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए यह उपलब्धि हासिल करना देवास के लिए बड़े ही गौरव की बात है। मध्य प्रदेश स्केट्स खो के सचिव पावन पाटिल ने बताया कि 2 से 3 सितंबर 2023 एलएनसीटी कॉलेज भोपाल मध्यप्रदेश में प्रतियोगितायोजित की गई थी।देवास के खिलाड़ियों ने अंडर-11 बालक में स्वर्ण, बालिका में रजत,अंडर-18 में दोनो वर्ग स्वर्ण प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है।

स्केट्स खो इंडिया के डायरेक्टर विनीत वर्मा,इंडिया सचिव दीपक शर्मा,ड्रॉप रो बाल मध्य प्रदेश सचिव और एलएनसीटी के एचओडी पंकज जैन, रोलर बास्केटबॉल मध्य प्रदेश सचिव पवन यादव ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहना कर अपने शब्दों द्वारा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।


मयशा को मिला बेस्ट प्लेयर का अवार्ड

बेस्ट प्लेयर अवार्ड गुजरात के विहान और मध्य प्रदेश से देवास जिले की ही मयशा को मिला। प्रतियोगिता में कोच और ऑफिशियल के रूप में देवराज सांगते, राजवीर ठाकुर, उर्वशी मंडलोई, रश्मि ठाकुर, हर्षिता कौशल, रैना कोशल, प्रियांशी कदम, आनंद बालोदिया ने भूमिका निभाई।इस उपलब्धि पर चेतन राठौड़ प्रेस क्लब सचिव,सूरज वामनीय,तन्मय मेहता,विशाल सिंह,प्रियंका ठाकुर, हरिप्रिया यादव सहित खेल प्रेमियों द्वारा खिलाड़ियों बधाई एवं शुभकामनाएं दीं,आभार पवन यादव ने माना।




टिप्पणियाँ

तापमान

+29
°
C
+30°
+24°
Dewas
Saturday, 24
Sunday
+31° +24°
Monday
+27° +23°
Tuesday
+25° +23°
Wednesday
+27° +23°
Thursday
+24° +23°
Friday
+29° +23°
See 7-Day Forecast

Cricket Score

Archive

संपर्क फ़ॉर्म

भेजें