शहर में चारों तरफ फैली गंदगी, सफाई कर्मचारी हड़ताल पर
देवास(चेतन राठौड़)सुबह-सुबह जब शहरवासी घरों के बाहर अपना कचरा फेंकने के लिए तैयार थे तो उन्हें शायद ही इस इस विषय की जानकारी होगी कि आज शहर के सफाई कर्मचारी हड़ताल पर है,डोर टू डोर कचरा वाहन घरों तक नही पहुँचा।कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकाल के लिए सफाई काम बंद कर हड़ताल पर चले गए है।
संगठन का कहना है-
अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस ट्रेड यूनियन जिला अध्यक्ष रूपेश कल्याणे एवं शहर अध्यक्ष विकास सांगते ने बताया कि अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस ट्रेड यूनियन द्वारा मध्य प्रदेश के समस्त नगर पालिका नगर निगम नगर परिषद में कार्यरत कर्मचारियों की मांगों के लिए मध्य प्रदेश के साथ देवास जिला भी हड़ताल पर है। सोमवार को कर्मचारियों द्वारा नगर निगम के प्रांगण में एकत्रित होकर नारेबाजी की एवं निगम गेट बंद करके मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया था।प्रमुख मांगे दैनिक वेतन कर्मचारियों को स्थाई किया जाए, विनियमित कर्मचारियों को भी स्थाई कर्मचारी वजह से लाभ दिया जाए सहित अन्य मांगे है।आज दूसरे दिन ही हड़ताल का असर दिखने लगा है। चारों ओर कचरे की गंदगी ही गंदगी फैली हुई है वहीं दूसरी ओर शहर वासी अब अपने वाहनों पर अपना कचरा फेंकने के लिए गंदगी के ढेर खोजते दिखाई दिए है।
इनका कहना है-
इस विषय को लेकर निगम कमिश्नर व राज्य सरकार के अधिकारियों से हमारी चर्चा हुई है हम चाहते हैं कि जल्द से जल्द हड़ताल खत्म हो,यदि यह हड़ताल जारी रहती है। तो सफाई को सुचारू रखने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी-दुर्गेश अग्रवाल-महापौर प्रतिनिधि,नगर निगम देवास
कर्मचारियों कि यह हड़ताल राज्य स्तरीय है हमने देवास की मांगों को राज्य स्तर तक पहुँचा दिया है।हम प्रयास कर रहे हैं की हड़ताल जल्द से जल्द खत्म हो जाए और साफ सफाई व्यवस्था पुनः सुचारु रूप से शुरू हो जाये, शाम तक परिणाम आने की उम्मीद है-रजनीश कसेरा, निगम आयुक्त देवास
हड़ताल का एक दिन ही रहवासियों,शहरवासियों को परेशानी में डालने लगा है।तो आने वाले दिनों में इसका क्या प्रभाव पड़ेगा एसक अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है।
टिप्पणियाँ