स्काउट गाइड विभाग में अहम भूमिका निभाने वाले मनोज पटेल को शिक्षक दिवस पर किया गया सम्मानित
देवास। नगर पालिक निगम देवास व शहर कांग्रेस व धर्म उत्सव प्रकोष्ठ द्वारा शिक्षक दिवस पर आयोजित सम्मान समारोह 5 सितम्बर 2023 के अवसर पर भारत स्काउट एवं गाइड मध्य प्रदेश जिला संघ देवास के जिला संगठन आयुक्त मनोज पटेल को स्काउट गाइड विभाग में अहम भूमिका निभाकर जिले में स्काउट सेवा कार्य को देखते हुए सम्मानित किया। मल्हार स्मृति मंदिर पर नगर पालिक निगम द्वारा आयोजित कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमंत गायत्री राजे पवार विधायक देवास,प्राधिकरण के अध्यक्ष राजेश यादव, शिक्षा समिति की अध्यक्ष पिंकी संजय दायमा, निगम आयुक्त रजनीश कसेरा,नगर निगम के सम्मानीय पार्षद एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा किया गया।इसी प्रकार शहर कांग्रेस कार्यालय पर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मनोज राजानी, कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर शर्मा, पूर्व महापौर जयसिंह ठाकुर,पंडित जयप्रकाश शास्त्री,भगवान सिंह चावड़ा आदि द्वारा भी आपको सम्मानित किया।
टिप्पणियाँ