सोशल मीडिया का दुरूपयोग


इंस्टाग्राम पर लड़कियों की अश्लील तस्वीर बना ब्लैकमेल करने वाले आरोपी पर रासुका की कार्यवाही

देवास।पुलिस ने सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम प्लेटफार्म पर लड़कियों के फोटो के साथ छेड़छाड़ कर ब्लैकमेल करने वाला आरोपी को पकड़ा है।कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ऋषव गुप्ता ने राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम 1980 की धारा 3(2)में प्रदत्त शक्तियों के तहत आरोपी अभिषेक पिता अर्जुन उम्र 19 साल निवासी ग्राम नापाखेडी थाना बरोठा को निरूद्ध किया है। 

कार्यवाही पुलिस अधीक्षक के प्रतिवेदन पर की गई है। जिससे बताया गया है कि आरोपी अभिषेक द्वारा  इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर लड़कियों को निशाना बनाया जाता है। भोली-भाली लड़कियों के फोटो उनकी इंस्टाग्राम आईडी से निकालकर उनको एडिट कर अश्लील एवं नग्न फोटो तैयार किया जाता है। उसके बाद उनकी अश्लील एवं नग्न फोटो उन्हीं की आईडी पर भेजकर पैसे की मांग करते है तथा पैसे नहीं देने पर उन्हें वायरल करने की धमकी दी जाती है।कई शिकायत कर्ताओं की शिकायत के बाद पुलिस हरकत में आई थी।पुलिस काफी समय से ब्लैकमेलर की तलाश कर रही थी,अंततः पुलिस को सफलता मिली। 

टिप्पणियाँ

तापमान

+29
°
C
+30°
+24°
Dewas
Saturday, 24
Sunday
+31° +24°
Monday
+27° +23°
Tuesday
+25° +23°
Wednesday
+27° +23°
Thursday
+24° +23°
Friday
+29° +23°
See 7-Day Forecast

Cricket Score

Archive

संपर्क फ़ॉर्म

भेजें