देवास से शहीद के गृह ग्राम की मिट्टी पहुंचेगी दिल्ली

देवास। मेरा माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत शहीद जवानों के गृह ग्राम की मिट्टी दिल्ली पहुंचेगी, जिससे एक वाटिका का निर्माण किया जाएगा।

ग्राम कुलाला में भाजपा नेता व कार्यकर्ता ग्राम कुलाला पहुंचे जहां सर्व प्रथम अमर शहीद संदीप यादव स्मारक स्थल पर माल्यार्पण किया। उसके पश्चात् स्मारक स्थल पर की मिट्टी एकत्रित की गयी और बताया गया कि मेरा माटी मेरा देश आभियान के अभियान चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत गांव-गांव के जवान जो देश की सेवा करते हुए शहीद हो गए उनके ग्रह ग्राम की मिट्टी दिल्ली पहुंचेगी,जहां एक वाटिका का निर्माण किया जाएगा।मौजूद जनप्रतिनिधियों द्वारा शहीद की माताजी श्रीमती सुगन बाई यादव, बड़े भाई सुभाष यादव, पुत्र रोहित यादव का शाल श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया।इस अवसर पर सांसद महेन्द्र सिंह सोलंकी,देवास विकास प्राधिकरण अध्यक्ष राजेश यादव,नगर पंचायत भौरासा अध्यक्ष संजय जोशी परसाई महाराज व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।


टिप्पणियाँ

तापमान

+29
°
C
+30°
+24°
Dewas
Saturday, 24
Sunday
+31° +24°
Monday
+27° +23°
Tuesday
+25° +23°
Wednesday
+27° +23°
Thursday
+24° +23°
Friday
+29° +23°
See 7-Day Forecast

Cricket Score

Archive

संपर्क फ़ॉर्म

भेजें