बारिश नही होने के कारण बर्बाद हो गयी सोयाबीन की फसल
देवास(चेतन राठौड़)।बारिश के मौसम में भी गर्मी जैसे हालात के चलते अब किसानों की सोयाबीन फसल पर असर पड़ा है।यह हालात पूरे जिले में है और प्रदेश में भी यही स्थिति बनी हुई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम सिखखेड़ी पंचायत काकडदा पोस्ट भोरासा,तहसील सोनकच्छ जिला देवास में रहने वाले कृषक बाबूलाल की 8 बीघा पर बोई हुई सोयाबीन फसल पूरी तरह से नष्ट हो गयी है।बाबूलाल ने बताया कि फसल बोने के लिए लोन लिया था अब फसल नष्ट हो गयी,लोन कैसे भरेंगे घर कैसे चलाएंगे सरकार हमारी और ध्यान दे।
टिप्पणियाँ