एकलव्य एवं विक्रम अवॉर्ड से सम्मानित हुए सॉफ्टटेनिस खिलाड़ी
देवास। मध्यप्रदेश सॉफ्टटेनिस संघ के सचिव विश्वामित्र अवार्डी सुदेश सांगते ने बताया कि मध्यप्रदेश शासन द्वारा प्रतिष्ठित खेल पुरुस्कारों से देवास एवं प्रदेश के सॉफ्टटेनिस खिलाड़ियों अभिषेक परिहार अंशिका कनोजिया को एकलव्य एवं आदित्य दुबे व आध्या तिवारी को विक्रम अवार्ड से प्रदेश के मुख्य मंत्री शिवराजसिंह चौहान एवं खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने सम्मानित किया।
खिलाड़ियों को अवार्ड से सम्मानित होने पर संघ की अध्यक्ष गौरी सिंह, महेन्द्रसिंह सोलंकी सांसद देवास शाजापुर, देवास विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष राजेश यादव,खेलगुरू राधेश्याम सोलंकी,रायसिंह सेंधव, पूर्व अध्यक्ष पा पु नि मध्यप्रदेश, श्रीकांत उपाध्याय, जिला संघ के अध्यक्ष महेश चौहान, उपाध्यक्ष डॉ समीरा-नईम, सॉफ्टटेनिस कोच गौरव कदम,प्रीति पवार आदि ने बधाई प्रेषित की।
टिप्पणियाँ