खेलेंगे हम जीतेगा एमपी टार्च रैली का देवास में आगमन
देवास। खेलो इंडिया यूथ गेम्स की तर्ज पर प्रदेश में "खेलो एमपी यूथ गेम्स 2023" का आयोजन प्रदेश के युवा खिलाड़ियों के किया जा रहा है। जिसकी बैटन रिले टार्च को देवास में विधायक श्रीमत गायत्री राजे पवार को भोपाल से आये दल प्रभारी प्रकाश राठौर तथा तौफीक खान ने सौंपा। विधायक पवार ने देवास जिले के खिलाड़ियों को सौंप बैटन टार्च को आगे बड़ाया। भरत चौधरी विधायक प्रतिनिधि, विश्वामित्र अवार्डी सुदेश सांगते भी उपस्थित थे।
बैटन टार्च रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई, कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम पहुँची जहाँ पर देवास विकास प्राधिकारण अध्यक्ष राजेश यादव तथा अध्यक्ष प्रगति एथलेटिक्स क्लब मनोज राजानी ने स्वागत किया एवं ग्रहण किया।यहा बैटन टार्च रैली प्रदेश के विभिन्न जिलों से होकर भोपाल पहुॅचेगी। इस अवसर पर अनिल श्रीवास्तव राजीव श्रीवास्तव पंकज वर्मा बबलु वर्मा, सुधिर टोप्पो, रवि गिरजापुरकर, अभय श्रीवास अतिश माली, राजीव चौहान, आदर्श त्रिपाठी, रोहित गुप्ता, अर्जुन सिंह, जितेन्द्र गोस्वामी, धार्मेन्द्र सिंह ठाकुर, जया बघेल, युनुस खान, रेणु सिंह, अजिम शेख, राहुल वर्मा, पंकज वर्मा सहित विभिन्न खेल संघो के पदाधिकारी गण एवं खिलाड़ी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन यशवंत डागोरा एवं आभार जावेद पठान युवा समन्वयक ने माना।
टिप्पणियाँ