सज्जन भैय्या और अटारिया का धमकी वाला ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल?
देवास। देवास जिला पंचायत अध्यक्ष लीलाबाई अटारिया के पति भेरूलाल अटारिया शनिवार के दिन अपनी धर्मपत्नी लीलाबाई अटारिया व समर्थकों सहित भाजपा कार्यालय पहुंच थे।पत्रकार वार्ता आयोजित कर अटारिया ने सज्जन सिंह वर्मा पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था और कहा था कि वह कांग्रेस में कितना अपमान महसूस कर रहे हैं। जिसके चलते उन्होंने भाजपा का दामन थामा है।अटारिया के इन शब्दों के बाद शहर कांग्रेस अध्यक्ष की ओर से प्रतिक्रिया आई थी कि अटारिया अपने बच्चों की कसम खा ले अगर सज्जन भैया ने ऐसा कहा हो तो। अब उसी विषय से जुड़ा एक ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है हालांकि ऑडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं की जा सकती हैं।
ऑडियो में एक अन्य व्यक्ति की भी आवाज सुनाई दे रही है बताया जा रहा है कि यह अटारिया के पुत्र ही हैं जिन्हें धमकी देने के आरोप अटारिया ने मीडिया के सामने लगाए थे। ऑडियो की कितनी सत्यता पर भी सवाल खड़ा किया जा रहे है फिलहाल ऑडियो तेजी से वायरल हो रहा है और राजनीति गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है।ऑडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं की जा सकती है।
सुने आडियो-
टिप्पणियाँ