अफीम तस्कर पुलिस की गिरफ्त में
देवास। पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनजीतसिंह चावला के मार्गदर्शन एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय किरण कुमार शर्मा के निर्देशन मे अवैध मादक पदार्थ के विरुध्द चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना क्षेत्र में मादक पदार्थ अफीम की तस्करी करने वाले आरोपी को अफीम सहित पकड़ा। दिनांक 28.07.2023 को मुखबीर से प्राप्त सूचना थाना विजयागंज मंडी क्षेत्र अंतर्गत उज्जैन मक्सी रोड देवास तिराहा पर अफीम लेकर बेचने आ रहा है। जिसको मय फोर्स की मदद से पकड़ा जा सकता है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशो का सख्ती से पालन करते हुए विधिवत वैधानिक कार्यवाही सउनि ईश्वरलाल पाठक मय हमराह फोर्स के सुचना स्थान पर जाकर आरोपी हेमराज पिता भुरालाल जाति मेघवाल उम्र 27 साल निवासी गोयंदा रामगंज मंडी जिला कोटा राजस्थान के कब्जे से 500 ग्राम अफीम एक पारदर्शी की में मिली जिसकी किमत करीबन 50,000 रुपये है। जिस पर थाना विजयागंज मंडी पर अपराध क्र. 153/2023 धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया है।
उक्त प्रकरण के खुलासा मे थाना प्रभारी उनि लाखनसिंह राजपुत, सउनि ईश्वरलाल पाठक, का. सउनि गुलाबसिंह राठोर, आर. 158 संजय मालवीय, आर. 261 सुभाष बोडाना, आर. 02 लखन गेहलोत, आर. 995 संजय राठोर, आर. 235 संजय सोलंकी आर. 811 हिमांशु कुशवाह, आर. 119 सुरज राठोर, आर. 693 राधेश्याम डाबी , आर. 163 संदीप श्रीवास्तव, सैनिक 115 ओम पटेल के व्दारा सराहनीय कार्य किया गया है।
टिप्पणियाँ