मध्यप्रदेश में बाघों की संख्या 785,टाइगर स्टेट का दर्जा बरकरार
बांधवगढ़ में सबसे अधिक टाइगर
भोपाल। टाइगर डे पर शनिवार को देशव्यापी बाघ गणना के आंकड़े जारी हो गए है।राष्ट्रीय बाघ सरंक्षण प्राधिकरण ने राज्यवार बाघों की गणना 2022 के आंकड़े जारी कर दिए हैं। इसी के साथ ही मध्य प्रदेश में टाइगर स्टेट का दर्जा बरकरार है। प्रदेश में सबसे अधिक 785 टाइगर पाए गए हैं। 2018 के मुक़ाबले 2022 तक 259 टाइगर एमपी में बढ़े हैं।बांधवगढ़ मध्य प्रदेश में 165 बाघ है।563 बाघों के साथ कर्नाटक दूसरे और 560 बाघों के साथ उत्तराखंड तीसरे नंबर पर है।
टिप्पणियाँ