आखिर देवास क्यो नही आ रहे है नए निगम आयुक्त
देवास। राज्य शासन द्वारा पिछले दिनों प्रदेश भर के उन अधिकारियों के तबादले कर दिए थे जो 3 वर्ष या उससे ऊपर होने के बाद भी जिले में सेवाएं दे रहे थे।
इस लिस्ट ने देवास के भी अधिकारी थे जिन्हें देवास से रवानगी दे दी थी इसी क्रम में नगर निगम आयुक्त विशाल सिंह चौहान का स्थानांतरण मंदसौर किया गया था और उनके स्थान पर विदिशा से रोशन राय को देवास भेजा गया था, सूत्र बताते है कि अब उनका देवास आना खटाई में पड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। विशाल सिंह देवास से रिलीव हो चुके है और नगर निगम आयुक्त का प्रभार उपायुक्त पुनीत शुक्ला को सोप चुके है। बताया जा रहा था कि नवागत आयुक्त रोशन राय एक दो दिन में आकर अपना दायित्व संभाल लेंगे, लेकिन जानकारी प्राप्त हो रही है कि उन्होंने राजनीतिक पटरी नहीं बैठाई थी और अपने स्तर पर देवास ट्रांसफर करवा लिया था। यह बात सत्ताधारी नेताओं के गले से नही उतर रही है और रोशन राय के आगमन से पहले ही उनके लिए देवास नगर निगम के द्वार बंद होते दिखाई दे रहे है। बताया यही भी जा रहा है कि अब रोशन राय ने भी देवास आने की योजना त्याग दी है। अब यहां आने के लिए पूर्व निगम आयुक्त हिमांशु सिंह, रणवीर सिंह, रजनीश कसेरा सहित अन्य अधिकारियों ने जोर आजमाइश शुरु कर दी है।और इन अधिकारियों को आने के लिए देवास विधायक गायत्रीराजे पवार की सहमति और हरी झंडी की भी बहुत जरूरत पड़ेगी।हालांकि एक दो दिन में इस कहानी पर से पर्दा उठने की उम्मीद जताई जा रही है।
टिप्पणियाँ