कविता ने दिखाई अपनी रफ्तार,पचमढ़ी मैराथन में प्रथम स्थान प्राप्त किया

देवास। जिले में विभिन्न खेलों के खिलाड़ी लगातार अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देवास का नाम प्रदेश सहित देश में रोशन कर रहे हैं।रग्बी,स्केटिंग,मार्शल आर्ट्स सहित अन्य खेलों के साथ-साथ मैराथन खेल में भी देवास के खिलाड़ी लगातार अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन कर विजयश्री प्राप्त कर रहे है।पचमढी में मानसून हील मैराथन का आयोजन हुआ, जिसमें कविता शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।


देवास जिला कार्पोरेशन मास्टर एथलेटिक्स एसोसिएशन सचिव सीएसएम जितेन्द्र गोस्वामी ने बताया कि पचमढ़ी में आयोजित हुई पचमढी मानसून हील मैराथन जिसमें तीन कैटिगरी में रेस रखी गई थी। जिसमें देवास जिला/कारपोरेशन मास्टर एथलेटिक्स एसोसिएशन के सह सचिव कविता शर्मा  ने 10 किमी रेस में प्रथम स्थान प्राप्त कर देवास का नाम रोशन किया। श्री शर्मा की इस उपलब्धि पर देवास जिला/कार्पोरेशन मास्टर एथलेटिक्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं हिन्द फौज सैनिकों ने सयाजी गेट पर स्वागत कर सम्मान किया।  इस अवसर पर मुख्य संरक्षक राजेश यादव, संरक्षक विकास गिरी, अध्यक्ष सुरेश शर्मा, उपाध्यक्ष चन्द्रशेखर तिवारी, कुमेर सिंग वर्मा, अश्विन पागनिश, ललित द्विवेदी, रवि अग्रवाल, सह सचिव डॉ. मायाराम चौहान, विक्रांत जोशी, खुशबू पागनिश, कानूनी सलाहकार मीना राव, हिन्द फौज सैनिक रोहित शर्मा, योगेन्द्र राजपूत, सतीश जाटव एवं शोर्य नमन के संस्थापक रमेशचन्द्र शर्मा, सदस्य ताषिन शेख, मनोज पटेल, श्रीजा अग्रवाल सहित समस्त खिलाडिय़ों ने बधाई दी।

टिप्पणियाँ

तापमान

+29
°
C
+30°
+24°
Dewas
Saturday, 24
Sunday
+31° +24°
Monday
+27° +23°
Tuesday
+25° +23°
Wednesday
+27° +23°
Thursday
+24° +23°
Friday
+29° +23°
See 7-Day Forecast

Cricket Score

Archive

संपर्क फ़ॉर्म

भेजें