देवास के युवराज का रग्बी इंडिया कैम्प में चयन

खेल के प्रति जुनून और साधनों के आभाव के बाद भी नही रुके युवराज के कदम,मध्यप्रदेश से चयनित होने वाले एक मात्र खिलाड़ी बने युवराज

देवास । रग्बी खेल लगाता खिलाड़ियों के दिलों में जगह बनाते जा रहा है इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि टीम में सिलेक्शन के लिए कई प्रदेशों से खिलाड़ी एकत्रित हो रहे हैं और अपने खेल का प्रदर्शन कर इंडिया कैम्प में जगह पा रहे है। विगत दिनों रग्बी इंडिया कैम्प में पूरे भारतवर्ष के खिलाड़ियों का चयन हुआ मध्य प्रदेश के एकमात्र खिलाड़ी देवास निवासी युवराज सिंह सेंधव का कैंप में चयन हुआ है।

बता दें कि युवराज लगातार कई वर्षों से कड़ी मेहनत से साधनों के अभाव में भी अपने खेल को जारी रखे हुए हैं। उनके कोच बताते हैं कि यह युवराज की मेहनत का ही परिणाम है कि आज उसने इस कैंप में जगह बनाई है।रग्बी इंडिया द्वारा राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर सम्पूर्ण भारत से 29 खिलाड़ीयों का चयन इंडिया कैम्प के लिए किया गया है।

रग्बी फुटबॉल एसो. मध्य प्रदेश सचिव अबरार एहमद शेख ने बताया कि 45 दिवसीय इंडिया कैम्प 30 जुलाई से 15 अगस्त तक भुवनेश्वर (ओड़िशा) में रहेगा,उक्त कैम्प से चयनित खिलाड़ी भारतीय रग्बी टीम का प्रतिनिधित्व काठमांडू (नेपाल) मे आयोजित होने वाली एशिया रग्बी अण्डर 20 चैंपियनशिप में करेंगे।

युवराज सिंह सेंधव का इंडिया कैम्प मे चयन होने पर उत्कृष्ट विद्यालय मे स्वागत किया गया। स्वागत समारोह में देवास प्रेस क्लब सचिव चेतन राठौड़, अर्जुन यादव अंत्योदय समिति अध्यक्ष,पार्षद प्रतिनिधि आबिद खान,समाजसेवी हारिस गजधर, पेंचक सिलाट एसोसिएशन के सचिव अभय श्रीवास,कोच संदीप जाधव ने युवराज का स्वागत कर शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर शैलेन्द्र चन्द्रवंशी,पावन पाटिल,देवराज सांगते,तन्मय मेहता,राजवीर ठाकुर,रश्मि ठाकुर,सूरज बामनिया,हर्षिता कौशल,प्रियंका ठाकुर,शीतल चौधरी,हरिप्रिया यादव आदि भी उपस्थित रहे।

देखे विडियो-

टिप्पणियाँ

तापमान

+29
°
C
+30°
+24°
Dewas
Saturday, 24
Sunday
+31° +24°
Monday
+27° +23°
Tuesday
+25° +23°
Wednesday
+27° +23°
Thursday
+24° +23°
Friday
+29° +23°
See 7-Day Forecast

Cricket Score

Archive

संपर्क फ़ॉर्म

भेजें