ट्रक क्लिनर की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा

विवाद के चलते चाकू से किया था हमला,इंदौर में हुई थी मौत

देवास। पुलिस द्वारा प्रेस वार्ता आयोजित कर घटना की जानकारी देते हुए बताया गया कि दिनांक 17 जुलाई 2023 को ट्रक क्रमांक MP09HG6453 जो कि गेहूं भरकर निम्बलानी खलघाट जा रहा था,रात्री मे थाना औ. क्षेत्र देवास अन्तर्गत हिन्दुस्तान ढाबे के सामने बायपास रोड पर ट्रक का टायर फट जाने से ट्रक को ट्रक चालक लक्ष्मण पिता नाथुलाल घनगल निवासी गाडरी मोहल्ला ब्यावरा जिला राजगढ़ के द्वारा खडा, किया जाने पर ट्रक का टायर बदलते समय ट्रक के क्लिनर संजू पिता भवर उम्र 40 साल निवासी ब्यावरा जिला राजगढ़ को दो मोटरसायकलो पर सवार सात अज्ञात बदमाशी के द्वारा क्लीनर संजू को उसके पुट्टो व पैरो पर चाकू मारकर घायल कर दिया।

इंदौर रेफर किया था

घायल संजू को जिला चिकित्सालय देवास से एमव्हायएच इन्दौर रेफर किया गया। जहाँ घायल संजू की मृत्यु हो गयी। घटना पुलिस के लिये एक चुनौती थी क्योंकि प्रकरण मे आरोपी अज्ञात थे तथा आरोपीगण के द्वारा मृतक क्लीनर तथा ड्रायवर के साथ किसी प्रकार की कोई लूट पाट की घटना नहीं की गयी थी व न ही उक्त दोनो के साथ किसी प्रकार के झगडे की सूचना ही मिली थी। पुलिस अधीक्षक देवास सम्पत उपाध्याय तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवास मंजीत सिंह चावला के कुशल मार्गदर्शन मे तथा नगर पुलिस अधीक्षक देवास विवेक सिंह चौहान के नेतृत्व में थाना प्रभारी थाना औ. क्षेत्र अजय चानना एवं उनकी टीम को उस समय सफलता प्राप्त हुई जब वरिष्ठ अधिकारीगण के निर्देशानुसार बायपास क्षेत्र के सभी ढ़ाबों के तथा रेस्टोरेंटस के तथा अन्य संस्थानों व निज निवासो व दुकानों के करीबन 100 से अधिक सीसीटीव्ही फुटेज थाना प्रभारी व उनकी टीम के द्वारा देखे गये तथा सायबर सेल के सहयोग से मोबाईल टावर लोकेशन व काल डिटेल्स चैक की गयी। इस प्रक्रिया के दौरान न केवल घटना का खुलासा हुआ बल्कि प्रकरण के सात आरोपियो में से चार प्रमुख आरोपी गिरफ्तार कर लिये गये। इन आरोपियों में मृतक क्लीनर को चाकू मारकर हत्या करने वाले दोनो प्रमुख आरोपी शामिल है। आरोपीगण से घटना में प्रयुक्त दो खटकेदार चाकू तथा एक पिस्टल 32 बोर मय कारतूस तथा एक कट्टा 315 बोर मय कारतूस के तथा घटना में प्रयुक्त की गयी। मोटरसायकल डीलक्स नम्बर MP41MZ-2036 तथा होण्डा शाईन बिना नम्बर की बरामद की गयी है। आरोपीगण से पूछताछ मे तात्कालिक विवाद के चलते मृतक क्लीनर की हत्या करना स्वीकार किया गया है।

घटना मे जप्त हथियार- 

1-315 बोर का कट्टा एक नग 

2- एक जिंदा कारतूस 315 बोर 

3- एक पिस्टल 32 बोर 

4-एक जिन्दा कारतूस 32 बोर 05. दो नग खटकेदार चाकू

घटना के गिरफ्तार आरोपी-

1.चेतन मालवीय निवासी ईदूखाँ कालोनी देवास 

2.उमेश सिसोदिया निवासी पटेल नगर देवास

3-विरेन्द्र सोलंकी निवासी पटेल नगर देवास

4.कौशल पटेल निवासी लेबर कालोनी देवास

उक्त सराहनीय कार्य में निरीक्षक अजय चानना थाना प्रभारी के अतिरिक्त उनि रविन्द्र इण्डोतिया प्रआर. 227 अर्पित श्रीवास्त, प्रधान आरक्षक 749 शैलेन्द्र राणा, प्र आर 472 सुरेश धाकड, प्र आर 750 पूनम चन्द्र, प्रआर शिव प्रताप सायबर सेल व प्रआर सचिन सायबर सेल देवास, आर 920 गोपाल, आर 361 नरेन्द्र, आर 882 नदीम, सैनिक तेजकरण कीर सैनिक तेजसिंह मण्डलोई की महत्वपूर्ण भूमिका रही।




टिप्पणियाँ

तापमान

+29
°
C
+30°
+24°
Dewas
Saturday, 24
Sunday
+31° +24°
Monday
+27° +23°
Tuesday
+25° +23°
Wednesday
+27° +23°
Thursday
+24° +23°
Friday
+29° +23°
See 7-Day Forecast

Cricket Score

Archive

संपर्क फ़ॉर्म

भेजें