कल तक विरोध, आज साथ सफर... उदयपुर में ऑल इज वेल

देवास। नगर निगम की राजनीति में मौसम बदलने में ज्यादा वक्त नहीं लगता। कल तक सदन में अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल और विकास कार्यों की रफ्तार पर नाराजगी थी, लेकिन अब उदयपुर की राह में माहौल कुछ हल्का नजर आ रहा है। जो कल तक सवालों के साथ खड़े थे, वे आज एक ही सफर में साथ हैं।

महापौर, सभापति, भाजपा-कांग्रेस के पार्षद, एल्डरमैन और निगम के कुछ अधिकारी उदयपुर पहुंचे हैं। वजह बताई जा रही है शहरी व्यवस्थाओं का अध्ययन। यानी देवास की समस्याओं को फिलहाल वहीं छोड़कर दूसरे शहर की व्यवस्थाएं देखने का कार्यक्रम है।

सदन में अलग सुर, सफर में एक ताल

अधिकारियों से तालमेल, फोन न उठाने और विकास कार्यों को लेकर परिषद में आवाजें उठीं। शहर में सड़कें, सफाई और अधूरे काम भी अपनी जगह हैं। लेकिन भ्रमण की गाड़ी में सियासी दूरी कुछ कम दिखाई दे रही है।अब असली सवाल यह नहीं कि कौन किसके साथ गया...सवाल यह है कि लौटकर कौन क्या लेकर आएगा?

भ्रमण की मंजिल बदली, अब उम्मीद नतीजे की

मसूरी-देहरादून से चर्चा शुरू हुई, फिर पुणे आया और आखिरकार उदयपुर तय हुआ। जगह बदलती रही, अब उम्मीद है कि सीख भी कुछ ऐसी मिले जो देवास में जगह बदल दे।क्योंकि पिछले भ्रमणों के बाद शहर में बदलाव कितना आया, यह सवाल आज भी अपनी जगह खड़ा है।

और इस बार कैमरे भी कुछ ज्यादा शांत हैं

यात्रा के फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर कम नजर आ रहे हैं। वजह जो भी हो, शहर में इसकी चर्चा जरूर है।शायद इस बार भ्रमण का नया मंत्र है अध्ययन करो, आनंद लो लेकिन अपडेट बाद में...अब देवास इंतजार कर रहा है कि राजस्थान से लौटकर बस में बैठे यात्री लौटते हैं या विकास की कोई नई कहानी भी साथ आती है।

टिप्पणियाँ

तापमान

+29
°
C
+30°
+24°
Dewas
Saturday, 24
Sunday
+31° +24°
Monday
+27° +23°
Tuesday
+25° +23°
Wednesday
+27° +23°
Thursday
+24° +23°
Friday
+29° +23°
See 7-Day Forecast

Cricket Score

Archive

संपर्क फ़ॉर्म

भेजें