मुक्तिधाम में अमर हुई सेवा की मूरत, शंकर भोले की प्रतिमा का भव्य अनावरण


देवास। शहर के प्रसिद्ध समाजसेवी स्व. शंकर भोले की प्रतिमा का अनावरण बुधवार 11 जून को तोड़ी रोड स्थित मुक्तिधाम पर संत संतोषनाथ (सुल्तानपुर, जिला इसान, हरियाणा) की गरिमामयी उपस्थिति में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ सम्पन्न हुआ। शीलनाथ भक्त मण्डली सचिव राहुल शर्मा ने बताया कि सर्वप्रथम स्व. शंकर भोले की प्रतिमा का दुध व पंचामृत से अभिषेक किया गया। तत्पश्चात मंत्रोच्चारण एवं भजन कीर्तन से हुए। जिसके उपरांत संत संतोषनाथ जी ने प्रतिमा का अनावरण कर स्व. भोले जी के सेवाभावी जीवन को स्मरण किया। संत संतोषनाथ जी ने अपने संबोधन में कहा, शंकर भोले जी जैसे व्यक्तित्व युगों-युगों में जन्म लेते हैं। उन्होंने नि:स्वार्थ भाव से लावारिस शवों का अंतिम संस्कार, भिक्षुकों की सेवा और धार्मिक यात्राओं में सहयोग जैसे कार्य कर समाज को नई दिशा दी। उनका जीवन प्रेरणा का स्रोत है। मैं अपने आप को बहुत सौभाग्यशाली मानता हूँ कि मेरे द्वारा ऐसे महान आत्मा की मूर्ति अनावरण कराया गया। संत श्री ने कहा कि सुरेन्द्र जी वर्मा द्वारा समाजसेवी स्व. भोले की मूर्ति की मुक्तिधाम मेें स्थापना करना एक सराहनीय कदम है। संचालन इंदर सिंह ठाकुर ने किया। साथ ही पूर्व महापौर शरद पाचुनकर, पूर्व विधायक एवं समिति अध्यक्ष सुरेन्द्र वर्मा, पूर्व ब्राह्मण महासंघ अध्यक्ष संजय शुक्ला, अजीत भल्ला एवं कवि शशिकांत यादव ने स्व. भोले की जीवनी पर अपने विचार व्यक्त किए। सचिव श्री शर्मा ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह आयोजन स्व. भोले जी की स्मृति को चिरस्थायी बनाने का एक प्रयास है, जिससे आने वाली पीढिय़ाँ उनके कार्यों से प्रेरणा ले सकें। इस अवसर पर महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, वरिष्ठ पत्रकार अनिलराज सिंह सिकरवार, सुरेन्द्र पंवार, रमेश चौबे, पोपसिंह पवार, दीपक अग्रवाल, विजयवर्गीय समाज अध्यक्ष मांगीलाल विजयवर्गीय, गोविंद विजयवर्गीय, समिति के सदस्य ठा. मोहन राजपूत फोटोग्राफर, स्व. भोले के पुत्र पवन विजयवर्गीय, सिक्ख समाज की ओर गुरूचरण सलूजा सहित समस्त विजयवर्गीय समाज सहित सर्वसमाज के लोग बडी संख्या में उपस्थित थे। अंत में प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।


टिप्पणियाँ

तापमान

+29
°
C
+30°
+24°
Dewas
Saturday, 24
Sunday
+31° +24°
Monday
+27° +23°
Tuesday
+25° +23°
Wednesday
+27° +23°
Thursday
+24° +23°
Friday
+29° +23°
See 7-Day Forecast

Cricket Score

Archive

संपर्क फ़ॉर्म

भेजें