अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर उपमुख्यमंत्री देवड़ा होंगे देवास कार्यक्रम में शामिल



अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर उपमुख्यमंत्री देवड़ा होंगे देवास कार्यक्रम में शामिल

देवास। जिले में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय सामूहिक योग कार्यक्रम श्रीमंत तुकोजीराव पवार स्टेडियम देवास में आयोजित किया जायेगा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा शामिल होंगे। योग दिवस कार्यक्रम 21 जून को सुबह 06 बजे से आयोजित किया जाएगा।

जिले में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्तररीय कार्यक्रम के साथ ही जिले में विकासखंड एवं पंचायत स्तर पर सामूहिक योग कार्यक्रम होंगे। इसमें विद्यालयों, महाविद्यालयों, चिकित्सा एवं तकनीकी शिक्षा संस्थान, आयुष, नर्सिंग, पशु चिकित्सा, कृषि, शिक्षा, पॉलीटेक्निक, आईटीआई के साथ निजी विद्यालयों एवं महाविद्यालयों की भागीदारी रहेगी। भारत सरकार द्वारा इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की निर्धारित थीम "एक पृथ्वी-एक स्वास्थ्य के लिये योग" रखी गई है।


टिप्पणियाँ

तापमान

+29
°
C
+30°
+24°
Dewas
Saturday, 24
Sunday
+31° +24°
Monday
+27° +23°
Tuesday
+25° +23°
Wednesday
+27° +23°
Thursday
+24° +23°
Friday
+29° +23°
See 7-Day Forecast

Cricket Score

Archive

संपर्क फ़ॉर्म

भेजें