मां चामुंडा माता को अर्पित होंगे सोने के कड़े
देवास। पावन नवरात्रि के प्रथम दिवस पर देवास टेकरी स्थित प्रसिद्ध चामुंडा माता जी मंदिर में विशेष आयोजन होगा। मां चामुंडा मंगला आरती मंडल द्वारा दो माह की तैयारी के बाद सोने से निर्मित दो कड़े माता को अर्पित किए जाएंगे। नवरात्रि के प्रथम दिवस 22 सितम्बर सोमवार सुबह 11:30 बजे पूजन-अर्चन के बाद ये कड़े माता को धारण करवाए जाएंगे। मंडल ने सभी श्रद्धालुओं से इस दिव्य क्षण के साक्षी बनने की अपील की है।

टिप्पणियाँ