देवास में गूँजी कविताओं की सरगम, चाबियाँ उम्मीदों की पुस्तक का विमोचन
देवास। कवि समागम समिति एवं साहित्य समन्वय समिति देवास के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित दो दिवसीय कवि समागम का सफल आयोजन स्थानीय महाराणा प्रताप परिसर सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में विधायक राजामाता गायत्री राजे पवार द्वारा कवियत्री ममता पंडित के प्रथम काव्य संग्रह चाबियां उम्मीदों की पुस्तक का विमोचन किया इस अवसर पर उन्होंने ममता पंडित को शुभकामनाएँ देकर आर्शिवाद प्रदान किया। चाबियाँ उम्मीदों की ममता पंडित का पहला काव्य संग्रह है जो विशेष रूप से स्त्री चेतना और समाज में महिला सशक्तिकरण की संवेदनाओं को स्वर देता है। अपने संबोधन में लेखक ने कहा कि यदि हम सभी मिलकर अपने अधिकारों के लिए संघर्षरत महिलाओं का संबल बने तो समाज में स्त्रिीयों की स्थिति शिघ्र ही सशक्त और बेहतर हो सकती है। समिति के अध्यक्ष पंकज जोशी ने बताया कि यह आयोजन पिछले आठ वर्षों से निरंतर हो रहा है और इसमें स्थापित तथा नवोदित कवियोंको एक साझा मंत्र प्रदान किया जाता है।इस अवसर पर राष्ट्रीय कवि गुरू सक्सेना, सुरेन्द्र यागवेन्द्र, महापोर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, भरत चोधरी, कैलाश पंडित ओम जोशी, धर्मेन्द्रसिंह बैस, गणेश पटेल, कुणाल जोशी घनश्याम पंडित, नवीन सोलंकी, सुरेश सिलोदिया, शुभम चौहान आदि मोजूद रहें।

टिप्पणियाँ