निरंजनपुर चौराहे पर पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा को लेकर गुर्जर समाज ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

 


देवास। इंदौर के निरंजनपुर चौराहे पर इंदौर नगर निगम द्वारा स्थापित की जा रही सम्राट पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा को लेकर गुर्जर समाज ने ऐतिहासिक तथ्यों के सही उल्लेख की मांग उठाई है। इस संबंध में अखिल भारतीय गुर्जर देवसेना के पदाधिकारियों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर आग्रह किया कि प्रतिमा का अनावरण सही ऐतिहासिक प्रमाणों के आधार पर ही कराया जाए, ताकि शहर, राज्य और देश की शांति व्यवस्था प्रभावित न हो।

ज्ञापन में समाज ने दावा किया कि सम्राट पृथ्वीराज चौहान गुर्जर क्षत्रिय समाज से थे और इसके समर्थन में ‘पृथ्वीराज विजय महाकाव्यम्’ तथा ‘पृथ्वीराज रासो’ सहित कई समकालीन ग्रंथों का हवाला दिया गया है। समाज ने कहा कि इतिहास के तथ्यों को तोड़-मरोड़कर प्रस्तुत करने के प्रयास पूर्व में भी विवाद का कारण बने हैं।

ज्ञापन में वर्ष 2022 में रिलीज हुई फिल्म ‘पृथ्वीराज’ का उल्लेख करते हुए बताया गया कि फिल्म में ऐतिहासिक तथ्यों को लेकर गुर्जर समाज ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसके बाद कोर्ट ने तथ्यात्मक प्रस्तुति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे।

समाज ने ग्वालियर में गुर्जर सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा को लेकर हुए विवाद का हवाला देते हुए कहा कि निरंजनपुर चौराहे पर स्थापित की जा रही प्रतिमा पर भी सही ऐतिहासिक विवरण अंकित किया जाए, ताकि किसी प्रकार की सामाजिक या कानून-व्यवस्था की स्थिति निर्मित न हो।

अखिल भारतीय गुर्जर देवसेना के जिला अध्यक्ष दिलीप सिंह गुर्जर ने कहा कि वीर गुर्जर क्षत्रिय समाज अपने गौरवशाली इतिहास के साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ स्वीकार नहीं करेगा। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि प्रतिमा स्थापना से पहले ऐतिहासिक तथ्यों की निष्पक्ष जांच कराई जाए और उसी आधार पर शिलालेख तैयार किया जाए।

इस दौरान जिला उपाध्यक्ष संतोष गुर्जर, धर्मेंद्र सिंह गुर्जर,दिलीप गुर्जर,उत्तम गुर्जर, लाखन सिंह गुर्जर, सोनू गुर्जर, निलेश गुर्जर, तूफान सिंह गुर्जर, तेज सिंह गुर्जर, संदीप गुर्जर, अर्जुन सिंह खरे, सुमित गुर्जर, पिंकेश गुर्जर, सचिन गुर्जर, गोविंद गुर्जर, अनिल गुर्जर सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।उक्त जानकारी जिला अध्यक्ष दिलीप सिंह गुर्जर ने दी।

टिप्पणियाँ

तापमान

+29
°
C
+30°
+24°
Dewas
Saturday, 24
Sunday
+31° +24°
Monday
+27° +23°
Tuesday
+25° +23°
Wednesday
+27° +23°
Thursday
+24° +23°
Friday
+29° +23°
See 7-Day Forecast

Cricket Score

Archive

संपर्क फ़ॉर्म

भेजें