युवा मोर्चा की कार्यकारिणी में पैराशूट नेताओं को तवज्जो

 


जल्द ही घोषित हो सकती है कार्यकारिणी

देवास(चेतन राठौड़)।जैसा कि अनुमान लगाया जा रहा था आखिर वैसा ही होने जा रहा है। भारतीय जनता युवा मोर्चा देवास की जिला कार्यकारिणी में पैराशूट नेताओं को उम्मीद से अधिक स्थान मिल सकता है। कार्यकारिणी में इन नेताओं का लगभग चयन भी हो चुका है केवल भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव खण्डेलवाल की सहमति मिलना ही शेष है।

बताया जा रहा है कि इस कार्यकारिणी में पैराशूट नेताओं को उम्मीद से ज्यादा तवज्जो मिलना लगभग तय है। वर्तमान में अपने भाई साहब के लिए समर्पित या कहे जी हजूरी करने वाले कई युवा नेताओं को मौका मिलता दिखाई देने वाला है वैसे कार्यकारिणी में पद पाने के लिए कई युवा नेता लाइन में खड़े थे लेकिन ज्यादा जी हजूरी करने वाले बाजी मारते साफ दिख रहे हैं। जबकि निस्वार्थ रूप से पार्टी के झंडे,बैनर तोकने वाले,पार्टी को ही अपना सम्पूर्ण समय देने वाले,पार्टी के हर कार्यक्रम में तन मन से श्रम देने वाले, प्रचार-प्रसार करने वाले कुछ युवा नेता प्रतीक्षा ही करते ही रह गए है। 

बताया जा रहा है कि युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष राम सोनी निर्णय लेने में परिपक्व नहीं माने जाते हैं। वह बस इशारों पर चलते हैं। वैसे नए नवेले इन जिलाध्यक्ष को खुद की जी हजूरी करवाने का भी बड़ा शौक है। अब ऐसे में जी हजूरी करने वाले लोगों को ही संगठन में पद मिलता साफ तौर से दिखाई दे रहा है युवा मोर्चा की कार्यकारिणी को लेकर शुरुआत से ही काफी पेंच फंसे हुए नजर आ रहे थे क्या अब भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल निष्ठावान और समर्पित कार्यकर्ताओं की उपेक्षा करते हुए जी हजूरी करने वाले युवा नेताओं को युवा मोर्चा की जिला कार्यकारिणी में अपनी सहमति से स्थान दिलवा पाएंगे या फिर समर्पित व निष्ठावान युवा नेता को न्याय दिला पाएंगे क्योंकि अंतिम मोहर भाजपा जिला अध्यक्ष की ही लगनी है । 

पहले भी कार्यकारिणी हो चुकी है भंग

नेताओं में आपसी तालमेल नहीं होने के चलते युवा मोर्चा की कार्यकारिणी हमेशा से ही विवादों में रही है इससे पहले के कार्यकाल में भी युवा मोर्चा की जिला कार्यकारिणी भंग हो गई थी ।वही वर्तमान में प्रदेश की एक जिला इकाई भंग होने की खबर समाचारों में प्रकाशित हो चुकी है जिसने काफी सुर्खियों बटोरी थी। ऐसे में युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष द्वारा अपनी कार्यकारिणी को कैसे तालमेल बिठाकर संगठन के सामने रखा जाएगा जिसकी उन्हें घोषणा करवाना है यह एक बड़ा प्रश्न है..?

टिप्पणियाँ

तापमान

+29
°
C
+30°
+24°
Dewas
Saturday, 24
Sunday
+31° +24°
Monday
+27° +23°
Tuesday
+25° +23°
Wednesday
+27° +23°
Thursday
+24° +23°
Friday
+29° +23°
See 7-Day Forecast

Cricket Score

Archive

संपर्क फ़ॉर्म

भेजें