श्री सद्गुरू योगेन्द्र शीलनाथ जी महाराज का 101 वां समाधि महोत्सव,समाधि महापर्व

 


सुंदरकाण्ड,प्रतिमा का अभिषेक, पूजन व काकड़ आरती,शोभायात्रा,निर्गुणी भजनों की प्रस्तुति व भंडारे का आयोजन

देवास। गुरुमहाराज के समाधि महापर्व पर धुनी संस्थान द्वारा विभिन्न धार्मिक आयोजनों कर समाधि महापर्व मनाया जाएगा। ट्रस्ट के प्रबंधक सुरेश गोखले ने बताया कि श्री सद्गुरू योगेन्द्र शीलनाथ जी का 101 वां समाधि महोत्सव (पुण्यतिथि पर्व) बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। महोत्सव अंतर्गत तीन दिवसीय कार्यक्रम होंगे, जिसका शुभारंभ मंगलवार से होगा। महोत्सव के प्रथम दिवस 29 मार्च को सुंदरकाण्ड का पाठ रात्रि 8.30 बजे से होगा। द्वितीय दिवस 30 मार्च को प्रात: 6.30 बजे गुरू महाराज की प्रतिमा का अभिषेक, पूजन व काकड़ आरती होगी। तत्पश्चात इसी दिन प्रात: 10 बजे से श्री शीलनाथ जी महाराज की शोभायात्रा धूनी संस्थान से प्रारंभ होकर नगर भ्रमण करते हुए निकलेगी। यात्रा का समापन पुन: धुनी पर होगा। शाम 5.55 पर (समाधि समय पर) महाआरती होगी व तत्पश्चात शीलनाथ भजन मण्डल द्वारा निर्गुणी भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। तृतीय दिवस 31 मार्च को दोपहर 12.30 बजे भण्डारा प्रसादी प्रारंभ होगी जो देर शाम तक चलेगी। ट्रस्ट अध्यक्ष अजीत भल्ला, ट्रस्टीगण भगवान सिंह चावड़ा, राजेन्द्र महंत, महेन्द्र सिंह पडिय़ार, प्रबंधक सुरेश गोखले, पं. गिरीश चौधरी, लीगल परामर्शदाता जयंत विपट, श्री शीलनाथ भजन मण्डल के प्रमुख सुभाष यादव, जयसिंह चोबदार, संतोष शर्मा, दिलीप तिलक, सेवा समिति के सुभाष वर्मा, रोशन रायकवार, दिव्यांशु मंथन, भानु पंडित, प्रमोद चौहान, चेतन पवार, उमेश चौहान, धीरज वाघमारे, नीतेश वर्मा, जयराव आदि ने समस्त श्रद्धालुजनों से महोत्सव के आयोजनों में उपस्थित होकर सफल बनाने की अपील की है। 

टिप्पणियाँ

तापमान

+29
°
C
+30°
+24°
Dewas
Saturday, 24
Sunday
+31° +24°
Monday
+27° +23°
Tuesday
+25° +23°
Wednesday
+27° +23°
Thursday
+24° +23°
Friday
+29° +23°
See 7-Day Forecast

Cricket Score

Archive

संपर्क फ़ॉर्म

भेजें