बीज से शुरू हुई वृक्ष तक कि यात्रा ही जीवन है

जब आप सब जगह से हताश हो जाएंगे तो ज्ञान ही आपकों संभालेगा-पुष्पदंत सागर जी महाराज 

पुष्पगिरी तीर्थ पर 4 से 10 अप्रैल तक आयोजित होगा पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव 


देवास।27 मार्च 2022 रविवार पुष्पगिरी तीर्थ पर आगामी दिवसों में होने वाले कार्यक्रम को लेकर एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई जिसमें देवास के पत्रकार बन्धु सम्मिलित हुए।पुष्पदंत सागर महाराज ने अपने शब्दों से जीवन की यात्रा पर प्रकाश डाला,गर्भ यात्रा,जन्म यात्रा,ज्ञान यात्रा सहित अन्य जीवन यात्रा पर विस्तार से इन यात्राओं के महत्व को बताया।साथ ही महाराज जी ने अपने लेख,कविताओं से भी ज्ञान वर्ष की।बीज से शुरू हुई वृक्ष तक कि यात्रा ही जीवन है।जब आप सब जगह से हताश हो जाएंगे तो ज्ञान ही आपकों संभालेगा।वर्तमान में प्रेम शब्द का अर्थ बदला है जबकि प्रेम से आपको परमात्मा की प्राप्ति होती है।जीवन मे ज्ञान ही आपको राह दिखाते रहेगा।

संदीप जैन द्वारा कार्यक्रमो को विस्तार से सबके सामने रखा गया। पुष्पगिरी तीर्थ प्रणेता गणचार्य पुष्पदंत सागर महाराज के आशीर्वाद एवं संस्कार प्रणेता मुनि सौरभ सागर महाराज की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन में मात्र 22 महा में निर्मित विश्व कि प्रथम प्रथम प्रतिमा 72 फुट की बेदी पर 21 फुट भगवान पदम प्रभ पद्मासन प्रतिमा एवं स्वर्ण वर्ण सीप के आकार का आकर्षक मंदिर जिसमें 13 फीट की मनोहारी भगवान पुष्पदंत की पद्मासन प्रतिमा का निर्माण किया गया है। जिसका भव्य पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव 4 अप्रैल से 10 अप्रैल तक पुष्पगिरी तीर्थ पर आयोजित होगा। पंचकल्याणक में आचार्य  प्रणाम सागर महाराज, क्रांतिवीर मुनि प्रतीक सागर  महाराज, मुनि प्रगल्प सागर  महाराज भी पावन सानिध्य एवं मार्गदर्शन प्राप्त होगा। । 4 अप्रैल को ध्वजारोहण एवं 201 सौभाग्यवती महिलाओं द्वारा मस्तक पर मंगल कलश धारण कर विशाल कलश यात्रा 5 अप्रैल को गर्भ कल्याणक, 6 अप्रैल को जन्म कल्याणक एवं भव्य जन्म कल्याणक जुलूस जिसमें हाथी, घोड़े आकर्षक झांकियां सम्मिलित होंगी, 7 अप्रैल को दीक्षा कल्याणक, 8 अप्रैल को केवल ज्ञान कल्याणक, 9 को अप्रैल मस्तकाभिषेक, 10 अप्रैल को मोक्ष कल्याणक एवं पंचाचार्य आचार्य पदारोहण महोत्सव आदि अनेकों कार्यक्रम आयोजित होंगे।

इन्हें भेजे गया है महोत्सव का आमंत्रण

महोत्सव में शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश, कैलाश विजयवर्गीय राष्ट्रीय महामंत्री बीजेपी, महेंद्र सोलंकी सांसद देवास ,सज्जन सिंह वर्मा विधायक सोनकच्छ, राजमाता गायत्री देवी पवार विधायक देवास,राणा विक्रम सिंह विधायक सुसनेर आदि राजनेताओं को आमंत्रित किया गया है।




टिप्पणियाँ

तापमान

+29
°
C
+30°
+24°
Dewas
Saturday, 24
Sunday
+31° +24°
Monday
+27° +23°
Tuesday
+25° +23°
Wednesday
+27° +23°
Thursday
+24° +23°
Friday
+29° +23°
See 7-Day Forecast

Cricket Score

Archive

संपर्क फ़ॉर्म

भेजें