गोवर्धन पर्वत परिक्रमा के लिए भक्त मंडल के सदस्य रवाना
भजन-कीर्तन करते व रंग-गुलाल उड़ाते हुए परिक्रमा करेंगे
देवास। गोवर्धन पर्वत को गिरिराज पर्वत के नाम से भी जाना जाता है। पूरे वर्ष भक्त पर्वत की परिक्रमा करने जाते है ठीक उसी प्रकार देवास जिले में भी भक्तों में परिक्रमा करने को लेकर विशेष उत्साह का माहौल रहता है विशेष अवसरों पर दर्शन करने व परिक्रमा करने जाते है। इस वर्ष भी गिरीराज भक्त मंडल देवास के सदस्य पावन गिरीराज परिक्रमा के लिए शुक्रवार 11 मार्च को रवाना हुए। तीन दिवसीय यात्रा के अंतर्गत भक्त मंडल के करीब 200 सदस्य भजन-कीर्तन करते व रंग-गुलाल उड़ाते हुए गिरीराज पर्वत की परिक्रमा करेंगे। साथ ही मथुरा-वृंदावन के मंदिरों के दर्शन करेंगे। भक्त मंडल के सदस्यों का देवास से रवाना होने से पूर्व रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत करते हुए मंगलमय यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी गई।
टिप्पणियाँ