नंदी महाराज ने पिया दूध-जल , शिव मंदिरों में भक्तों का लगा तांता

पशुपतिनाथ मंदिर मोती बंगला स्थित मंदिर में नंदी महाराज को दूध,जल पिलाते भक्त


देवास। शनिवार लगभग 12 बजे जैसे ही सोशल मीडिया पर नंदी महाराज के दूध और जल पीने की खबर/सन्देश वायरल हुई। शिव मंदिरों पर भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने बताया कि हमें जैसी ही सूचना लगी हम परिवार के साथ मंदिर आये और नंदी महाराज को जल व पानी पिलाया। मध्यप्रदेश में शिव भक्ति को लेकर इन दिनों अद्भुत वातावरण निर्मित है।



पंडित प्रदीप मिश्रा जी (सीहोर वाले) की कथा के बाद से शिव मंदिरों में भक्तों का जमावड़ा लग रहता है। सामान्य दिनों में भक्तों को बेलपत्र खोजते हुए देखा जा सकता है। ऐसे में आज नंदी महाराज के दूध और जल पीने की सूचना के बाद पुनः वातावरण भक्तिमय हो गया। शहर के विभिन्न शिव मंदिरों पर भक्तों ने नंदी महाराज को जल और दूध पिलाया। इसी क्रम में विज्ञान से जुड़े तथ्य भी वायरल हो रहे है जो दूध और जल के इस क्रम को अलग रूप में पेश कर रहे है।

टिप्पणियाँ

तापमान

+29
°
C
+30°
+24°
Dewas
Saturday, 24
Sunday
+31° +24°
Monday
+27° +23°
Tuesday
+25° +23°
Wednesday
+27° +23°
Thursday
+24° +23°
Friday
+29° +23°
See 7-Day Forecast

Cricket Score

Archive

संपर्क फ़ॉर्म

भेजें