युवा मोर्चा की कार्यकारणी बनी विवादों का पिटारा

 

अपना कहकर अपनो ने ही निपटाया, परिवारवाद रहा हावी

विरोध के बाद पद से मुक्त, कारण बताओ सूचना पत्र

राजनीति में नूराकुश्ती का ये खेल रहेगा जारी?

देवास ।काफी लंबे समय से युवा मोर्चा की जिला कार्यकारणी की घोषणा की प्रतीक्षा की जा रही थी जो विगत दिनों घोषित होते ही विरोध की भेंट चढ़ गई। जब राम सोनी को युवा मोर्चा का जिला अध्यक्ष बनाया गया था, राजनीति यही खत्म नही हुई थी। राम के अध्यक्ष बनने के बाद युवा मोर्चा में राजनीति अपनी सीमाओं को लाँघती गयी। क्या मंडल, क्या जिला, क्या संभाग, क्या प्रदेश राम को फोन आने का सिलसिला पद मिलने के बाद से ही शुरू हो गया था। राम ने भी सोचा होगा में आखिर कहां फस गया, जिस जिले की राजनीति में कई प्रभावी चहरे हो वहाँ राजनीति की खिचड़ी इतनी आसानी से नही पकती है।सबको साथ लेने के चक्कर मे बहुत योग्य लोग छूट जाते है।जो आगे जाकर अपना तेज या कहे राजनीति गुण दिखाते है।

साथी बताकर भी नही दिया साथ

कार्यकारणी में कई पेंच फसे लेकिन हम आपको एक ऐसे बिंदु से अवगत करवाते है जो सामान्य रूप से राजनीति करने वाले या राजनीति के महारथ को भी नही पता होगा। छात्र राजनीति के दो ऐसे नेता जिन्होंने अपनी राजनीति महाविद्यालय से प्रारंभ की लेकिन एक छात्र राजनीति के लिए समर्पित हो गया तो दूसरे ने भाजपा का दामन थामा और आगे बढ़ता रहा। एक का कद बड़ा तो दूसरे की सक्रियता लेकिन जब साथ देना का मौका आया तो अपना साथी कहकर शिकायत करने का दौर चला। अपने कद व पद का उपयोग कर दूसरे की सक्रियता को कम करने का प्रयास किया और आखिर ऊंचे कद व पद वाले इन नेताजी का कार्य सफल हुआ। युवा मोर्चा में जिला महामंत्री के प्रबल दावेदार इस सक्रिय नेता का नाम अंतिम दौर से सूची से बाहर हो गया।

उम्र का बंधन कही खत्म ना कर दे पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ताओ को

भाजपा के उम्र के बंधन में वह सक्रिय लोग या नेता अब कहीं दिखाई नही देते जिन्होंने पार्टी के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उम्र के इस बंधन ने पार्टी के ऐसे कई नेताओं को घर बैठा दिया जिनकी बारी अब कुर्सी पर बैठने की आई थी। अब ऐसे में भाजपा के लिए उम्र कम और युवा मोर्चा के लिए उम्र ज्यादा वाले कर्मठ और सक्रिय कार्यकर्ता जाए तो कहा जाए।

कैसी रही कार्यकारणी

कार्यकारणी में परिवारवाद हावी रहा भाजपा से जुड़ कर अपनी राजनीति चमका रहे कई नेताओं ने परिवार के उभरते युवाओं को युवा मोर्चा में स्थान दिलवाया या कहे कि अपनी राजनीति विरासत को आगे बढ़ाया।बताया जा रहा है कार्यकारणी में भाजपा जिला अध्यक्ष भी अपना ज्यादा प्रभाव नही दिखा पाए है। इस कार्यकारणी को लेकर जिले के विधायकों ने भी अपने समर्थकों के लिए काफी प्रयास किये थे लेकिन सभी को सफलता नहीं मिली।

सामाजिक समरसता का अर्थ ही बदला

पार्टी सामाजिक समरसता बनाये रखने की बात करती है लेकिन कार्यकारणी बनने के बाद ही सामाजिक समरसता का मुद्दा गहराया। सोशल मीडिया पर आरोप लगे कि हमारे लोगो का ध्यान नही दिया गया। यह भी कहा गया कि पार्टी जिस समरसता की बात करती है वह कहा गया। केवल परिवारवाद ही सब कुछ नहीं होता सामाजिक तालमेल भी करना जरूरी है।विषय सम्बधी पोस्ट सोशल मीडिया वायरल हुई।

संगठन के नाम को भी दरकिनार किया

बताया जा रहा है कि संगठन द्वारा जिला महामंत्री पद के लिए एक ही नाम का सुझाव गया था। लेकिन भाजपा पार्टी के पदाधिकारी द्वारा जमकर विरोध किया गया। शिकायत भी की गई जिसका परिणाम यह रहा कि संगठन के सुझाव पर भी अमल नही किया जा सका।

अपना विरोध दर्ज करने पर मिला उपहार

कार्यकारणी की घोषणा के बाद ही जिला उपाध्यक्ष बनाये गए पवन सेंधव ने अपना विरोध सोशल मीडिया पर दर्ज किया। मीडियाकर्मियों से भी रूबरू हुए अपनी शैली में आरोप भी लगाए उस पद को लेने से मना कर दिया।इसी विरोध का परिणाम यह रहा कि युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष द्वारा उन्हें तत्काल अपने पद से मुक्त कर दिया गया और भाजपा जिला अध्यक्ष द्वारा कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा गया है।

बचे एक जिला महामंत्री पद पर युद्ध स्तर की राजनीति

बताया जा रहा है कि एक महामंत्री पद जिसे होल्ड पर रखा है इसकी नियुक्ति अब सीधे भोपाल से होना है जब पहली बार सूची भोपाल पहुँची तो साथ मे विरोध भी देखा गया। फोन पर आपत्तियां ली गयी। सूत्रों अनुसार इस विषय की जानकारी जब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को लगी तो सीधे सीधे मामले में हस्तक्षेप करते हुए इस पद को होल्ड करवा दिया। बताया जा रहा है कि युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष पद से ज्यादा प्रतिष्ठा का विषय जिला महामंत्री का  पद बन गया है। इसको लेकर जिले के विधायकगण खासी रुचि दिखा रहे है। संगठन के कुछ नेता भी अपने साथी के लिए प्रयासरत है।

टिप्पणियाँ

तापमान

+29
°
C
+30°
+24°
Dewas
Saturday, 24
Sunday
+31° +24°
Monday
+27° +23°
Tuesday
+25° +23°
Wednesday
+27° +23°
Thursday
+24° +23°
Friday
+29° +23°
See 7-Day Forecast

Cricket Score

Archive

संपर्क फ़ॉर्म

भेजें