देवास जिला अभिभाषक संघ में चुनावी सरगर्मी तेज
…सोशल मीडिया पर उम्मीदवारों की पोस्टर-पॉलिटिक्स शुरू
देवास(चेतन राठौड़)। जिला अभिभाषक संघ देवास में चुनावी बिगुल बजते ही सियासी हलचल तेज हो गई है। वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल 7 मार्च को समाप्त होने जा रहा है और उससे पहले ही समर्थकों ने अपने-अपने पसंदीदा प्रत्याशियों को विभिन्न पदों के लिए मैदान में उतारते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट और बधाइयों की बाढ़ ला दी है।
न्यायालय परिसर से लेकर व्हाट्सएप ग्रुप और फेसबुक तक, चर्चाओं का केंद्र अब सिर्फ चुनाव है कौन दावेदार मजबूत है, किसे मिल रहा है संगठित समर्थन और कौन बना सकता है चुनावी समीकरण। चुनाव की औपचारिक घोषणा से पहले ही माहौल गर्म हो चुका है और संकेत साफ हैं कि इस बार मुकाबला रोचक और कड़ा होने वाला है।

टिप्पणियाँ