शोभायात्रा के साथ भागवत कथा का समापन
देवास। समीपस्थ ग्राम कलमा में सात दिवसीय भागवत कथा का समापन विशाल शोभायात्रा के साथ हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। भागवत कथा के अंतिम दिन व्यासपीठ से दीदी अंतिम व्यास ने कहा कि जीवन में हमेशा सत्कर्म करना चाहिए, क्योंकि मनुष्य के पास बहुत कम समय होता है और समय जल्दी निकलता है। इसीलिए हमें अपने जीवन काल में नैतिक कर्मों के साथ ही दान-पुण्य भी करना चाहिए, ताकि हमें पुण्य लाभ मिल सके। उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे किसी भी प्रकार का नशा नहीं करें। सात दिवसीय भागवत कथा के अंतिम दिन ग्राम कलमा में बैंड, ढोल व आतिशबाजी के साथ शोभायात्रा निकली। जिसमें आयोजक उदयसिंह चौहान, सुरेन्द्र सिंह चौहान, धीरज सिंह चौहान के अलावा उमेश प्रतापसिंह गौड़ सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद थे।

टिप्पणियाँ