काम में लापरवाही पर सख्ती, सात ठेकेदार ब्लैकलिस्ट
देवास । नगरीय विकास एवं आवास विभाग के उपक्रम मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कम्पनी द्वारा परियोजनाओं के गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सख्त कार्यवाही की गई है।
कम्पनी द्वारा विभिन्न परियोजनाओं में कार्यरत सात ठेकेदारों को गंभीर अनियमितताओं, अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन, कार्य में अत्यधिक विलंब तथा संतोषजनक प्रगति नहीं पाए जाने के कारण ब्लैक लिस्टेड किया गया है। ब्लैक लिस्ट किए गए ठेकेदारों में तापी प्रीस्ट्रेस्ड प्रोडक्ट्स लिमिटेड और जैन इंजीनियरिंग वर्क्स, इंदौर सेंट्रल इंडिया इंजीनियरिंग और मल्टी अर्बन इन्फ्रा सर्विस प्राइवेट लिमिटेड,नागपुर एवं ओम कन्सट्रक्शन कम्पनी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, ब्रजमोहन शर्मा तथा लखनलाल गुप्ता टीकमगढ शामिल हैं।
प्रबंध संचालक संकेत भोंडवे ने कहा कि मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कम्पनी द्वारा संचालित योजनाएँ आमजन से सीधे जुड़ी हुई हैं, जिनमें गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं समय-सीमा का पालन सर्वोच्च प्राथमिकता है। कार्य में लापरवाही, अनुशासनहीनता अथवा अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन को किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं किया जाएगा तथा भविष्य में भी इस प्रकार की सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
कम्पनी द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया है कि सभी ठेकेदारों को निर्धारित तकनीकी मानकों एवं अनुबंधीय शर्तों का अनिवार्य रूप से पालन करना होगा, अन्यथा नियमानुसार कठोर कदम उठाए जाएंगे।
टिप्पणियाँ