आतंकियों की बहन बयान पर उबाल


आतंकियों की बहन बयान पर उबाल 

कांग्रेस ने मंत्री विजय शाह का पुतला फूंका,जूते का हार पहनाकर जताया विरोध



देवास। मध्यप्रदेश सरकार में मंत्री विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी को आतंकवादियों की बहन कहे जाने पर बड़ा राजनीतिक बवाल खड़ा हो गया है। इस विवादित और आपत्तिजनक बयान के खिलाफ जिला शहर कांग्रेस कमेटी और देवास युवा कांग्रेस अध्यक्ष पंकज वर्मा के नेतृत्व में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया।कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विजय शाह के पुतले को जूतों की माला पहनाई और चेहरे पर कालिख पोत कर अपना गुस्सा जाहिर किया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी ने इस मौके पर कहा, विजय शाह का बयान न केवल शर्मनाक है, बल्कि हमारे देश की वीर बेटियों का अपमान भी है। मुख्यमंत्री को तुरंत उन्हें मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाना चाहिए।विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

टिप्पणियाँ

तापमान

+29
°
C
+30°
+24°
Dewas
Saturday, 24
Sunday
+31° +24°
Monday
+27° +23°
Tuesday
+25° +23°
Wednesday
+27° +23°
Thursday
+24° +23°
Friday
+29° +23°
See 7-Day Forecast

Cricket Score

Archive

संपर्क फ़ॉर्म

भेजें