कियोस्क संचालक से 6.5 लाख की लूट, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
कियोस्क संचालक से 6.5 लाख की लूट, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
देवास।देवास के विजयागंज मंडी रोड पर गुरुवार शाम कियोस्क संचालक देवराज सिंह चावड़ा से बाइक सवार बदमाशों ने साढ़े 6 लाख रुपये से भरा बैग लूट लिया था। देवराज वरिष्ठ भाजपा नेता जयपाल सिंह चावड़ा के भतीजे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर 8 टीमों के साथ जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज से दो आरोपियों की पहचान हुई। शुक्रवार रात दोनों को गिरफ्तार कर उनके पास से 3 लाख रुपये जब्त किए गए। पुलिस पूछताछ में और नाम सामने आने की संभावना है। घटना का पूरा खुलासा रविवार को होने की संभावना है।
टिप्पणियाँ