देवास में देशभक्ति का उत्सव, तिरंगा यात्राओं से गूंजा शहर
देवास में देशभक्ति का उत्सव, तिरंगा यात्राओं से गूंजा शहर
देवास।भारतीय सेना द्वारा किए गए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न तिरंगा यात्राओं के माध्यम से मनाया गया। श्री सद्गुरु शीलनाथ मंडल द्वारा विधायक गायत्री राजे पवार के मार्गदर्शन में तिरंगा यात्रा निकाली गई। भाजपा नगर अध्यक्ष शुभम चौहान ने बताया कि यह यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरी, जिसमें सैनिकों को सर्वोच्च सम्मान देने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया गया।जिलाध्यक्ष रायसिंह सेंधव ने कहा कि सेना ने आतंकियों को जिस साहस और अनुशासन से मारा, वह गर्व की बात है। तिरंगा यात्रा के दौरान भूतपूर्व व वर्तमान सैनिकों को साफा पहनाकर सम्मानित किया गया और भारत माता की आरती की गई।इसी क्रम में माँ तुलजा भवानी सीनियर मंडल द्वारा भी ज्योतिबा फुले चौराहा मालीपुरा से वीर सावरकर चौराहा तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। मंडल अध्यक्ष देवेंद्र नवगौत्री ने बताया कि वीर सावरकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई।वहीं महाराजा मंडल अध्यक्ष सुरेश सिलोदिया द्वारा स्टेशन रोड से तिरंगा यात्रा प्रारंभ की गई जो शहर के मुख्य मार्गों से होकर निकली।गजरा गियर्स चौराहे पर भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर यात्रा का समापन किया गया।विधानसभा प्रभारी ओम जोशी ने कहा कि सेना की वीरता को नमन करने के लिए यह यात्रा निकाली गई है और अन्य मंडल भी इसी प्रकार की यात्राएं निकालेंगे।तीनों यात्राओं में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए और भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारों से माहौल देशभक्ति से सराबोर हो गया।
टिप्पणियाँ