फाइव स्टार दिखावा?



पार्षद गायब:उद्यान बना तबेला,ज़मीन पर गंदगी का राज

देवास(चेतन राठौड़) नगर निगम को मिले फाइव स्टार रेटिंग और राष्ट्रपति सम्मान की चमक के पीछे की शहर की असली तस्वीर कुछ और ही बया कर रही है , जहां एक ओर मंचों पर नेता तालियां बटोर रहे हैं, वहीं जमीन पर जनता गंदगी और उपेक्षा की मार झेल रही है। वार्ड क्रमांक 33 की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी का उद्यान गंदगी, बदबू और उपेक्षा की मिसाल बन गया है। 

पुलिस लाइन के सामने बना यह उद्यान अब गायों का तबेला और कचरे का डंपिंग ग्राउंड बन चुका है। बाउंड्री वॉल गिर चुकी, सफाई नाम की चीज़ नहीं। सबसे बड़ी लापरवाही पार्षद की है, जो न विकास करा सके, न जवाब दे सके। दो बार टेंडर की बात कहकर हाथ झाड़ लिए। सवाल ये है आखिर क्या ठेकेदार क्यों  नहीं मिला क्या ठेकदार को जनता ने वो दिया था,लगता है पार्षद का ज़मीर भी सो गया?

रहवासी उग्र अंदाज मे कहते नजर आ रहे हैं कि पार्षद सिर्फ चुनाव के वक्त दिखते हैं,अब आंखें फेर ली हैं। ये फाइव स्टार नहीं, झूठ का तमगा है, जो शहर की बदहाली छुपा नहीं सकता। आक्रोशित जनता का कहना है कि जब कुछ करना ही नहीं था,तो पार्षद की कुर्सी क्यों हथियाई?






टिप्पणियाँ

तापमान

+29
°
C
+30°
+24°
Dewas
Saturday, 24
Sunday
+31° +24°
Monday
+27° +23°
Tuesday
+25° +23°
Wednesday
+27° +23°
Thursday
+24° +23°
Friday
+29° +23°
See 7-Day Forecast

Cricket Score

Archive

संपर्क फ़ॉर्म

भेजें